MP News: मुरैना में बंदूक साफ करते समय दबा ट्रिगर, गोली लगने से युवक गंभीर घायल, जांच में जुटी पुलिस
मुरैना में बंदूक साफ करते समय चली गोली
रिपोर्ट – मनोज शर्मा, मुरैना
MP News: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के कुकथरी गांव में लापरवाही के चलते बड़ा हादसा हो गया. गांव निवासी गिर्राज शर्मा उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब वे सुबह अपनी लाइसेंसी बंदूक की सफाई कर रहे थे.
बंदूक की सफाई करने पर चली गोली
पूरे मामले पर ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार, बंदूक की सफाई के दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई, जो सीधे उनके कंधे के पास जा लगी. गोली लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजन तत्काल उन्हें पोरसा अस्पताल लेकर पहुंचे.
हालत नाजूक ग्वालियर रेफर किया
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए गिर्राज शर्मा को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है. घटना की सूचना मिलते ही पोरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बंदूक लाइसेंसी थी या नहीं और घटना के पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है.
ये भी पढे़ं- जबलपुर मेडिकल कॉलेज में डॉक्यूमेंट में हेरफेर कर 7500000 रुपये का घोटाला, हाई लेवल जांच के आदेश