Thalapathy Vijay Oath: विजय के सीएम बनने का रास्ता साफ! तमिलनाडू में TVK को मिला VCK और IUML का समर्थन
थलापति विजय
Thalapathy Vijay Oath: तमिननाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के बाद से ही थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने की खबरे सामने आ रही थी. लेकिन उनकी सरकार बनने के बीच में बहुमत का पेंच फंस रहा है. विजय की पार्टी ने तमिलनाडु चुनाव में 108 सीटें जीती हैं जबकि बहुमत का आंकड़ा 118 है. अगर विजय को सरकार बनानी है तो उन्हें इस जादुई आकंड़े को पार करना पड़ेगा. VCK और IUML से मिले समर्थन के बाद टीवीके ये आंकड़ा पार चुकी है, यानी अब विजय के सीएम बनने का रास्ता भी साफ हो चुका है.
विजय की सपथ का रास्ता साफ
विजय की टीवीके की जीत के बाद कमल हासन से लेकर बीजेपी नेता और अभिनेत्री खुशबू सुंदर उनके समर्थन में थे, हालांकि शपथ ग्रहण में हो रही देरी के कारण फैंस उदास हो रहे थे. इसी बीच विजय के बॉडीगार्ड सुरेश ने इंस्टाग्राम पर एक के स्टोरी सेक्शन में एक नोट छोड़ा था कि भरोसा रखें गुड न्यूज आएगी. बॉडीगार्ड की इस पोस्ट से इस बात के संकेत पहले ही मिल गए थे कि विजय की पार्टी बहुमत जुटाने में सफल हो जाएगी.
इन पार्टियों ने दिया टीवीके का साथ
वीसीके के नेता थॉल तिरुमावलवन ने टीवीके के नेता अधव अर्जुन को पार्टी का समर्थन पत्र दिया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि टीवीके की सरकार में लोकतंत्र की रक्षा की जाएगी और विजय जनता के समर्थन से तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बनेंगे. कांग्रेस ने पांच सीटें जीती हैं, वहीं सीपीआई, सीपीएम और वीसीके ने दो-दो सीटें जीती हैं. इस तरह से अब टीवीके के साथ 119 सीटों का आंकड़ा हो चुका है जो बहुमत के लिए ज़रूरी आंकड़े से ज़्यादा है.
IUML का भी मिला समर्थन
वीसीके के साथ विजय की पार्टी को आईयूएमएल ने भी समर्थन दे दिया है. इसके साथ ही आईयूएलके दो विधायक भी विजय की सरकार बनाने में मदद करेंगे.
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर के ठीक एक साल फिर एक्टिव हुआ जैश, बहावलपुर मरकज में शुरू किया काम