दिल्ली में फिर से आतंकी हमले का अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस हुई तैनात, निशाने पर BJP हेडक्वार्टर
अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
Delhi High Alert: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है. खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद राजधानी को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा पुरानी दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों को निशाना बना सकते हैं.
सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही आतंकी हमले का इनपुट मिला. इसके बाद लाल किला, चांदनी चौक, प्रमुख मंदिरों और कई सरकारी इमारतों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसके साथ ही आतंकियों के निशाने पर BJP हेडक्वार्टर पर भी है. यही वजह है कि यहां अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है.
किस तरह का हो सकता है हमला?
सूत्रों के मुताबिक, एजेंसियों को इनपुट मिला है कि आतंकियों द्वारा आईईडी ब्लास्ट की योजना बनाई जा सकती है. इसी को देखते हुए दिल्ली पुलिस, स्पेशल सेल और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां लगातार संवेदनशील इलाकों में निगरानी कर रही हैं. बीजेपी मुख्यालय समेत कई अहम सरकारी परिसरों की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है.
सुरक्षा एजेंसियां ने जांच भी शुरू कर दी है. इस तरह का इनपुट दूसरी बार सामने आया है. इससे पहले भी हमले का अलर्ट आया था. हाल ही के समय में देश के अलग-अलग हिस्सों से सुरक्षा एजेंसियों ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया था. जिनसे पूछताछ में सामने आया था कि वह देश की संवेदनशील जगहों की जानकारी आतंकियों को दे रहे थे.
लाल किले के पास हो चुका है ब्लास्ट
सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से यह अलर्ट ऐसे समय आया है जब राजधानी अभी तक 10 नवंबर 2025 के लाल किला धमाके की यादों से पूरी तरह उबर नहीं पाई है. उस दिन लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोटकों से भरी एक कार में जोरदार धमाका हुआ था. धमाके में कई लोगों की मौत हुई थी और दर्जनों घायल हुए थे. जांच एजेंसियों ने बाद में इसे आतंकी हमला माना था. बताया गया था कि कार में अमोनियम नाइट्रेट आधारित विस्फोटक इस्तेमाल किए गए थे.
खुफिया एजेंसियों का मानना है कि पुराने दिल्ली क्षेत्र के धार्मिक स्थल और भीड़भाड़ वाले बाजार आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं. इसी वजह से लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है. संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए सीसीटीवी मॉनिटरिंग और चेकिंग अभियान भी तेज कर दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें: Tamil Nadu CM Oath Live: विजय आज लेंगे तमिलनाडु CM की शपथ, राहुल गांधी भी हो रहे शामिल! किन पार्टियों का मिला साथ?