Historic Cricket Run Storm: IPL 2026 के बीच 822 रन का तूफान, 794 रन से जीती टीम, क्रिकेट इतिहास का सबसे खतरनाक मैच

822 Runs Record Match: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है जहां हर दिन कोई न कोई ऐसा रिकॉर्ड बनता है जो फैंस को हैरान कर देता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट में देखने को मिला है.
Scorpions Cricket Club

स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब

822 Runs Record Match: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है जहां हर दिन कोई न कोई ऐसा रिकॉर्ड बनता है जो फैंस को हैरान कर देता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट में देखने को मिला है. जहां एक टीम ने 50 ओवर में 822 रन बनाकर इतिहास रच दिया है. आइए जानते हैं इस मैच के बारे में विस्तार से…

स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने बनाए 822 रन

दरअसल जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट में 2025-26 मसविंगो 50 ओवर फर्स्ट लीग में स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 822 रन कूट डाले हैं. मीथेन लायंस के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी की. उनकी ओर से तकुंडा मडम्बो और विनफेड मटेंडे के बीच 414 रन की साझेदारी हुई. इस मैच में मटेंडे ने 75 गेंदों में 203 रन की शानदार पारी खेली. इसके अलावा तकुंडा ने 143 गेंदों का सामना करते हुए 302 रन की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 50 चौके और 6 छक्के जड़े और इसके बाद वह रिटायर आउट हो गए. स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब के लिए गेब्रियल जाया ने 110 रन की तूफानी पारी खेली. इस तरह बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 822 रन बना डाले.

यह भी पढ़ें: IPL Playoff Race Update: दिल्ली की जीत से प्लेऑफ की रेस हुई दिलचस्प, मुंबई-लखनऊ बाहर,जानें क्या है पूरा समीकरण

794 रन से जीता मैच

823 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीथेन लायंस की टीम दबाव में पूरी तरह से बिखर गई और 7.5 ओवरों में 7 विकेट खोकर 28 रन ही बना सकी. मुकाबले को वहीं समाप्त कर दिया गया और स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब ने 794 रन के विशाल अंतर से मैच अपने नाम कर लिया. स्कॉर्पियंस क्रिकेट क्लब तवाननयशा कसौंडो ने 3 विकेट झटके और एम्मानुएल दुबे जूनियर ने 4 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

ज़रूर पढ़ें