दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, प्राइवेट दफ्तरों में भी आदेश लागू… सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान

Work From Home in Delhi: पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए सप्ताह में एक दिन 'नो कार डे' भी लागू किया जाएगा. इसके अलावा दिल्ली में प्रत्येक सोमवार को 'मेट्रो डे' घोषित किया जाएगा.
CM Rekha Gupta

रेखा गुप्ता

Work From Home in Delhi: पेट्रोल-डीजल की बचत के मद्देनजर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने गुरुवार को कई बड़े ऐलान किए हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली के सरकारी दफ्तरों में सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू होगा. वहीं पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए सप्ताह में एक दिन ‘नो कार डे’ भी लागू किया जाएगा. इसके अलावा दिल्ली में प्रत्येक सोमवार को ‘मेट्रो डे’ घोषित किया जाएगा.

रेखा गुप्ता ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए दिल्ली की सरकार ने कई कदम उठाए हैं. इसके तहत, दिल्ली सरकार और एमसीडी के ऑफिस का समय बदलेगा. दिल्ली सरकार के ऑफिस की टाइमिंग सुबह 10.30 से शाम 7 बजे होगी. जबकि, एमसीडी ऑफिस सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 तक चलेंगे.

तीन महीने तक मंत्री नहीं करेंगे विदेश दौरा

सीएम के बयान के मुताबिक, अगले एक साल तक कोई मंत्री विदेश यात्रा नहीं करेंगे. जबकि अगले तीन महीने तक सरकार कोई बड़ा इवेंट नहीं करेगी. शॉपिंग मॉल में मेड इन इंडिया प्रोडक्ट के लिए सरकार एक कॉर्नर बनाएगी.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, ‘पीएम मोदी ने देश के हर नागरिक से जो अपील की है वो देश की हित में और देश में स्थिरता का माहौल करने देने के लिए, आर्थिक संतुलन बनाने के लिए किया है. दिल्ली सरकार के नाते हमने कुछ योजना बनाए और एक जन अभियान “मेरा भारत, मेरा योगदान” जिसे दिल्ली सरकार चलाएगी.’

ये भी पढ़ें: तेल संकट को लेकर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की चेतावनी, अब बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

निजी सेक्टर में भी आदेश लागू

उन्होंने कहा, ‘हफ्ते दो दिन वर्क फ्रॉम होम रहेगा और इसी तरीके से निजी सेक्टर में हर एक कंपनी, संस्थान में कहा जाएगा कि दो दिन के लिए WFH करें. हमारा श्रम विभाग इसकी निगरानी करेगा. जितनी बड़ी कंपनी है उससे हम इस पर बात करेंगे. हमने अपने गाड़ियों में कटौती की है. हम कम गाड़ियां लेकर चलेंगे और जहां सार्वजनिक परिवहन उपयोग हो पाएगा वहां पर हम सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करेंगे.’

ज़रूर पढ़ें