LPG Cyber Scam: LPG ग्राहकों के लिए बड़ा अलर्ट! फर्जी कॉल और मैसेज से हो रही ठगी, ऐसे रहें सतर्क

LPG Scam Fake Call Alert: तेल कंपनियों ने ग्राहकों से कहा है कि गैस सिलेंडर बुक करने या जानकारी अपडेट करने के लिए सिर्फ ऑफिशियल ऐप्स का ही उपयोग करें. इनमें IndianOil ONE, HP Pay और Hello BPCL जैसे ऐप शामिल हैं.
lpg cyber Scam

एलपीजी बुकिंग स्कैम से रहें सतर्क

LPG Delivery Fraud Warning Issued: देश में एलपीजी की कमी के बीच साइबर स्कैम में भी तेजी देखी गई है. आए दिन ठग नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. मार्केट में इन दिनों एक बार फिर एलपीजी डिलीवरी के नाम पर स्कैम हो रहा है.ठगों से बचने के लिए तेल कंपनियों ने ग्राहकों से सावधान रहने की अपील की है. साइबर ठग खुद को गैस डिलीवरी एजेंट बताकर लोगों से ओटीपी (OTP) और डीएसी (DAC) मांग रहे हैं, जिसके बाद वे सीधे बैंक खाते पर हमला बोलते हैं. ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देश की जानी-मानी तेल कंपनियों ने सोशल मीडिया के जरिए साइबर फ्रॉड से सुरक्षित रहने की चेतावनी दी है.

कैसे हो रही है धोखाधड़ी?

  • तेल कंपनियों ने बताया कि ठग लोगों को फर्जी SMS और व्हाट्सएप मैसेज भेजते हैं, जो बिल्कुल गैस डिलीवरी नोटिफिकेशन जैसे दिखते हैं.
  • इसके बाद वे लोगों से OTP या DAC नंबर मांगते हैं.
  • कई बार स्कैमर खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताकर फोन करते हैं और कहते हैं कि आपका गैस कनेक्शन बंद हो सकता है.
  • फिर KYC अपडेट या आधार लिंक करने का बहाना बनाकर OTP मांगते हैं.

तेल कंपनी HPCL ने क्या कहा?

  • Hindustan Petroleum Corporation Limited ने कहा है कि असली गैस डिलीवरी मैसेज केवल ‘VM-HPGASC-S’ नाम से आता है और उसमें 4 अंकों का OTP होता है.
  • इस OTP का इस्तेमाल सिर्फ सिलेंडर डिलीवरी के समय किया जाता है.
  • कंपनी ने साफ कहा कि HP गैस के कर्मचारी कभी भी फोन, व्हाट्सएप या किसी लिंक के जरिए OTP नहीं मांगते.

इंडियन ऑयल और BPCL की सलाह

Indian Oil Corporation ने ग्राहकों को सलाह दी है कि अपना 6 अंकों का DAC नंबर तभी बताएं, जब इंडेन का डिलीवरी बॉय सिलेंडर लेकर आपके घर पहुंचे. वहीं Bharat Petroleum Corporation Limited ने भी कहा कि OTP केवल गैस सिलेंडर की डिलीवरी के समय ही शेयर करना चाहिए.

बुकिंग के लिए ऑफिशियल ऐप का इस्तेमाल करें

तेल कंपनियों ने ग्राहकों से कहा है कि गैस सिलेंडर बुक करने या जानकारी अपडेट करने के लिए सिर्फ ऑफिशियल ऐप्स का ही उपयोग करें. इनमें IndianOil ONE, HP Pay और Hello BPCL जैसे ऐप शामिल हैं. अगर किसी अनजान नंबर से व्हाट्सएप या मैसेज आए, तो उस पर भरोसा न करें और कोई जानकारी शेयर न करें.

ये भी पढ़ें-WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, Meta ने लॉन्च किया नया प्राइवेट चैट फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

अगर धोखाधड़ी हो जाए तो क्या करें?

  • अगर आपने गलती से OTP शेयर कर दिया है या आपके साथ ठगी हो गई है, तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें.
  • समय रहते शिकायत करने पर आपके पैसे वापस मिलने की संभावना ज्यादा रहती है.

ज़रूर पढ़ें