MI से बाहर हुए हार्दिक पंड्या तो ऑक्शन में जाएंगे, ये 3 टीमें लगा सकती हैं करोड़ों की बोली

Hardik Pandya: कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बाद मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या को रिलीज कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो आईपीएल 2027 मेगा ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजीयां उनपर करोड़ों की बोली लगा सकती हैं.
Hardik Pandya

हार्दिक पंड्या

Hardik Pandya: आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस का सफर बेहद निराशाजनक रहा है. टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और कप्तान हार्दिक पंड्या की फिटनेस व फॉर्म को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इसी बीच कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि आईपीएल 2026 के बाद मुंबई इंडियंस हार्दिक पंड्या को रिलीज कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो आईपीएल 2027 मेगा ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजीयां उनपर करोड़ों की बोली लगा सकती हैं. आज हम आपको ऐसी ही 3 टीमों के बारें में बताने जा रहें है जो आगामी मेगा नीलामी में पंड्या पर बड़ी बोली लगा सकती हैं.

ये 3 टीमें हार्दिक पंड्या पर लगा सकती हैं करोड़ों की बोली

1. चेन्नई सुपर किंग्स

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम चेन्नई सुपर किंग्स का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2027 के मेगा ऑक्शन में हार्दिक पंड्या पर बड़ा दांव खेल सकती है. महेंद्र सिंह धोनी के बाद सीएसके को ऐसे भारतीय खिलाड़ी की तलाश है जो कप्तानी के साथ फिनिशर की भूमिका निभा सके. हार्दिक इस रोल में पूरी तरह फिट नजर आते हैं. इसके अलावा चेन्नई बनाम मुंबई मैच के बाद हार्दिक पंड्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वह सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन से बात करते नजर आ रहे थे. इस वीडियो के सामने आने के बाद पंड्या के अगले सीजन में सीएसके में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, प्लेऑफ का बदला समीकरण,जानें अंक तालिका का ताजा हाल

2. दिल्ली कैपिटल्स

इस लिस्ट में दूसरा नाम दिल्ली कैपिटल्स का है. डीसी पिछले कुछ सालों से एक बैलेंस और ट्रॉफी जीतने वाले कॉम्बिनेशन की खोज में है. टीम के पास अच्छे युवा खिलाड़ी हैं लेकिन लोअर-मिडिल ऑर्डर में एक अनुभवी ऑलराउंडर की कमी हमेशा खलती है. हार्दिक दिल्ली के लिए इस रोल में फिट साबित हो सकते हैं. ऐसे में आगामी मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स उनपर बड़ा दांव लगा सकती है.

3. कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था. इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था. आईपीएल 2025 से अजिंक्य रहाणे केकेआर की कमान संभाल रहे हैं. लेकिन उनकी कप्तानी में टीम कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है. ऐसे में आईपीएल 2027 के लिए केकेआर हार्दिक पंड्या को खरीद कर उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप सकती है.