IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स की लगातार पांचवीं हार, प्लेऑफ का बदला समीकरण,जानें अंक तालिका का ताजा हाल

IPL 2026 Points Table: धर्मशाला में खेले गए मैच में पंजाब को मुंबई के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन पंजाब की यह लगातार पांचवीं हार है. इस हार के बाद पंजाब की प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है.
IPL 2026 Points Table

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 का 58वां मुकाबला बीते दिन बुधवार को पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. धर्मशाला में खेले गए इस मैच में पंजाब को मुंबई के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस सीजन पंजाब की यह लगातार पांचवीं हार है. इस हार के बाद श्रेयस अय्यर एंड कंपनी के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है.

पंजाब किंग्स की बढ़ी मुश्किलें

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने अब तक कुल 12 मैच खेले हैं जिसमें 6 में उन्हें जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं बारिश के कारण एक मुकाबला बेनतीजा रहा. इस तरह 13 अंकों के साथ पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल पर चौथे स्थान पर बनी हुई है. पंजाब के लिए मुश्किल की बात यह है कि 12 अंकों के साथ चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स उनके बिल्कुल करीब है. अब ऐसे में अगर ये टीमें अपने आगामी मैच जीत लेती हैं, तो पंजाब टॉप-4 की रेस से बाहर हो सकती है. इसके अलावा अगर पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचना है, तो उसे हर हाल में अपने बाकी 2 मैच जीतने होंगे. इसी के साथ पंजाब को यह भी दुआ करनी होगी की चेन्नई और राजस्थान अपने आगामी मैच हार जाएं.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच दिग्गज क्रिकेटर ने छोड़ा MI का साथ, सालों का रिश्ता किया खत्म

टॉप-5 में इन टीमों का दबदबा

आईपीएल 2026 में पॉइंट्स टेबल के ताजा हाल की बात करें, तो 12 में से 8 मैच जीतकर 16 अंकों के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टॉप पर है. वहीं 12 मैचों में 8 मैच जीतकर गुजरात टाइटंस दूसरे पायदान पर बनी हुई है. इसके अलावा 12 में से 7 मैच जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद 14 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार झेलने के बावजूद पंजाब किंग्स 12 में से 6 मैच जीतकर 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स भी टॉप-5 में शामिल हैं. वह 11 में से 6 अंतच जीतकर 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है.

बाकी टीमों का हाल

वहीं पॉइंट्स टेबल पर बाकी टीमों का हाल देखें, राजस्थान रॉयल्स 11 में से 6 मैच जीतकर 12 अंकों के साथ छठे नंबर पर है. सातवें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स है जिन्होंने 12 मैच में 5 मैच जीते हैं और उनके 10 अंक हैं. 11 में से 4 मैच जीतकर कोलकाता नाइट राइडर्स 9 अंक के साथ आठवें पायदान पर है. इन सभी टीमें प्लेऑफ की रेस में अभी भी बनी हुई हैं. वहीं नौवें और दसवें नंबर पर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स हैं. आईपीएल 2026 में इन दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और ये दोनों टीमें एलिमिनेट हो गई हैं.

ज़रूर पढ़ें