‘मैं पक्का सनातनी हूं…’, उषा ठाकुर से बोले दिग्विजय, भाजपा विधायक बोलीं- आप बड़े भाई हैं

MP News: उषा ठाकुर से दिग्व‍िजय सिंह कहा रहे हैं 'मैं भी पक्का सनातनी हूं, मेरे कहने के बाद ही तुमने सनातन शब्द को अपनाया है.
Usha Thakur and Digvijay Singh

उषा ठाकुर और दिग्विजय सिंह

MP News: महू भाजपा विधायक उषा ठाकुर और पूर्व मुख्‍यमंत्री दिग्वि‍जय सिंह की आपसी चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देश-प्रदेश में कट्टर हिंदूवादी नेता की छवि रखने वाली उषा ठाकुर से दिग्व‍िजय सिंह कहा रहे हैं ‘मैं भी पक्का सनातनी हूं, मेरे कहने के बाद ही तुमने सनातन शब्द को अपनाया है, इससे पहले तो हिंदू ही कहते थे’.

आप सनातनी है, लेकिन मानते नहीं – उषा ठाकुर

ऐसे में दिग्व‍िजय सिंह ने उषा ठाकुर से बड़ा सनातनी खुद को बताया है. उन्‍होंने उषा ठाकुर से कहा कि क्या तुमने नर्मदा परिक्रमा की है, क्या तुम एकादशी का व्रत करती हो. इस पर उषा ठाकुर ने कहा कि दिग्विजय सिंह सनातनी है, लेकिन सार्वजानिक तौर पर नहीं मानते है. इसका जवाब देते हुए दिग्व‍िजय सिंह ने कहा कि कैमरे के सामने ही तो बोल रहा हूं.

दिग्विजय सिंह बड़े भाई हैं – उषा ठाकुर

उषा ठाकुर ने कहा कि दिग्व‍िजय सिंह बड़े भाई हैं. वीडियो में भी साफ देखा जा रहा है कैसे उषा ठाकुर के गले में हाथ डालकर दिग्विजय सिंह बात कर रहे हैं और दोनों के बीच भाई बहन जैसी आत्मीयता देखने को मिल रही है.

ये भी पढे़ं- ‘ASI की रिपोर्ट में मूर्ति का जिक्र नहीं’, दिग्विजय सिंह बोले- पूजा होगी या इबादत सुप्रीम कोर्ट तय करेगा

ज़रूर पढ़ें