T20 WC विवाद के बाद भारत आएंगे मोहसिन नकवी! ICC ने अहमदाबाद में रखी मीटिंग
मोहसिन नकवी
Mohsin Naqvi: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट संबंधों में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी के भारत दौरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. दरअसल, इसी महीने अहमदाबाद में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की बोर्ड मीटिंग आयोजित होने वाली है. इस मीटिंग के लिए मोहसिन नकवी को न्योता भेजा गया है.
क्या भारत आएंगे मोहसिन नकवी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक आईसीसी की यह मीटिंग 30 और 31 मई को अहमदाबाद में होगी. इसी दौरान आईपीएल 2026 मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. ऐसे में आईसीसी की इस बैठक से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी भारत आएंगे या नहीं. भारत और पाकिस्तान के बीच खराब रिश्तों को देखते हुए नकवी के भारत दौरे पर अनिश्चितता बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: BAN vs PAK: पाकिस्तानी पेसर हसन अली को लगी गंभीर चोट, स्ट्रेचर पर गए मैदान से बाहर
भारतीय टीम को ट्रॉफी देने से किया था माना
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी पिछले साल एशिया कप ट्रॉफी विवाद को लेकर सुर्खियों में थे. इस टूर्नामेंट में भारत के चैंपियन बनने के बाद उन्होंने भारतीय टीम को ट्रॉफी और मेडल देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ लेकर स्टेडियम से बाहर निकाल गए थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक एशिया कप की वह ट्रॉफी अब भी दुबई में रखी हुई है. इस मुद्दे पर बीसीसीआई और पीसीबी के बीच भारी तनाव देखने को मिला था और भारतीय कंट्रोल बोर्ड ने आईसीसी से दकहल की मांग की थी. हालांकि, महीनों बाद भी इस मामले का कोई हाल नहीं निकल पाया है.
2008 से पाकितान दौरे पर नहीं गई टीम इंडिया
साल 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमलों के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट रिश्ते सीमित ही रहे हैं. 26/11 आतंकी हमलों के बाद से भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया. इसके अलावा दोनों देशों के बीच आईसीसी टूर्नामेंट्स और एशिया कप न्यूट्रल वेन्यू में खेले जाते हैं.