MP News: रतलाम के पास राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, कोच में 68 पैसेंजर थे सवार; बाल-बाल बचे
तिरुवनंतपुरम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग लगी.
MP News: त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में रविवार को भीषण आग लग गई. आग सुबह करीब सवा 5 बजे लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट के बीच ट्रेन के एक एसी कोच में लगी. हालांकि हूटर बजते ही फायर ब्रिगेड और बचाव की टीम मौके पर पहुंच गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. बताया जा रहा है कि कोच में 68 यात्री सवार थे, जो कि पूरी तरह सुरक्षित हैं.
15 मिनट में ही कोच को खाली करवाया गया
बताया जा रहा है कि ट्रेन के एक एसी कोच B1 में आग लगी थी. जिसके बाद 15 मिनट के अंदर ही सभी यात्रियों को बाहर निकालकर कोच को खाली करवा दिया गया. इसके बाद बचाव दल ने पहुंचकर अपना काम शुरू किया. तमाम रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और किसी भी तरह की जनहानि होने की कोई खबर नहीं है. रेलवे की तत्पर्रता के कारण सभी यात्री बाल-बाल बचे.
#WATCH जबलपुर, मध्य प्रदेश: पश्चिम मध्य रेलवे मुख्यालय के CPRO हर्षित श्रीवास्तव ने कहा, "आज सुबह करीब 5:15 बजे यह सूचना मिली कि कोटा मंडल में ट्रेन नंबर 12431, तिरुवनंतपुरम हज़रत निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के B कोच और SLR कोच में आग लग गई है…घटना की सूचना मिलते ही रेलवे… pic.twitter.com/OoblZJXzS2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 17, 2026
‘पौन घंटे में ट्रेन को रवाना किया जाएगा’
वहीं कोटा मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी मिलते ही रेलवे स्टाफ मौके पर पुहंच गया था. सारे पैसेंजर को बाहर निकाल लिया है. साथ ही तुरंत ही बी 1 कोच को ट्रेन से काटकर अलग कर दिया गया था, जिससे कि आग ट्रेन के दूसरे कोच में ना पहुंचे. आग पर भी पूरी तरह काबू पा लिया गया है. साइट पर तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं. अतिरिक्त कोच के लिए कोटा से व्यवस्था की गई है. लगभग आधे से पौने घंटे में ट्रेन को मरम्मत के बाद रवाना किया गाय है. हादसे के बाद 5-6 गाडियों को रेग्यूलेटेड किया गया है.
हादसे के कारण इन ट्रेनों को रोका गया
- बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (19020) को शामगढ़ में खड़ा किया गया है.
- इंदौर इंटरसिटी सुपरफास्ट एक्स्प्रेस(12416) सुवासरा में खड़ा किया गया.
- मऊ – वलसाड स्पेशल एक्सप्रेस(05017) को नाथु खेड़ी में खड़ा किया गया
- स्वराज एक्प्रेस(12472) को शामगढ़ में खड़ा किया गया
- हजरत निजामुद्दीन मुंबई सेंट्रल दुरंतो एक्सप्रेस(22210) को चौमहला में खड़ा किया गया
- हजरत निजामुद्दीन पुणे एक्सप्रेस(01492) को मोड़क स्टेशन के पास रोका गया है.
139 पर ले सकते हैं जानकारी
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन संबंधी जानकारी लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट से सूचना लें. सभी यात्री सुरक्षित हैं, किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें, ज्यादा जानकारी के लिए 139 पर भी कॉल कर सकते हैं.
ये भी पढे़ं: MP में काफिला निकालने पर BJP के 7 नेता तलब, PM की अपील के बाद संगठन और सरकार सख्त; प्रदेश अध्यक्ष के सामने देंगे जवाब