Video: ठेला देखा तो गुपचुप खाने पहुंच गए सीएम साय, लखपति दीदी को गिफ्ट में दिया लिफाफा, वित्त मंत्री ने भी निकाला बटुआ

CG News: सुशासन तिहार के तहत लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लखपति दीदी मंजू के हाथों से पानीपुरी का स्वाद चखा है. शनिवार को लेमरू स्थित जनसमस्या निवारण में मुख्यमंत्री पहुंचे थे. शिविर पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लखपति दीदी मंजू के गुपचुप ठेले पर पहुंचे और यहां गुपचुप खाया.
CG News

सीएम साय ने चखा गुपचुप का स्वाद

CG News: सुशासन तिहार के तहत लेमरू पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लखपति दीदी मंजू के हाथों से पानीपुरी का स्वाद चखा है. शनिवार को लेमरू स्थित जनसमस्या निवारण में मुख्यमंत्री पहुंचे थे. शिविर पर पहुंचने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लखपति दीदी मंजू के गुपचुप ठेले पर पहुंचे और यहां गुपचुप खाया.

सीएम साय ने ठेले में खाई गुपचुप

इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने भी पानीपुरी का आनंद लिया है. मंजू प्रदेश के CM को इतने करीब और अपने हाथों से गुपचुप परोसकर काफी उत्सुक नजर आई. मुख्यमंत्री ने लखपति दीदी मंजू को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान किया है.

बातचीत के दौरान मंजू ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्होंने छोटे स्तर से अपने व्यवसाय की शुरुआत की थी. गुपचुप स्टॉल से होने वाली बचत और लगातार मेहनत के बल पर आज वे भवन निर्माण कार्यों में उपयोग होने वाली ‘सेंटरिंग प्लेट’ के व्यवसाय से भी जुड़ गई हैं. सीमित संसाधनों के बावजूद अपने हौसले, परिश्रम और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने आत्मनिर्भरता की प्रेरक मिसाल प्रस्तुत की है.

CM साय ने लखपति दीदी का किया सम्मान

मुख्यमंत्री साय ने मंजू बहन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाए. उन्होंने कहा कि लखपति दीदी योजना आज महिलाओं के आत्मविश्वास, सम्मान और आर्थिक मजबूती का मजबूत आधार बन रही है.

ये भी पढ़ें- Korba: झोराघाट में हादसा, पिकनिक मनाने गए युवक की डूबने से मौत, परिवार का था इकलौता बेटा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने मंजू को लखपति दीदी योजना के अंतर्गत 30 हजार रुपये का प्रोत्साहन चेक भी प्रदान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मेहनत को अवसर और हौसले को सहारा मिलता है, तब बदलाव केवल एक व्यक्ति के जीवन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरे गांव और समाज में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देता है.

ज़रूर पढ़ें