CSK vs SRH: रन तो दूर, स्ट्राइक रेट भी डूबा… IPL 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ ने नाम किया अनचाहा रिकॉर्ड

Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में है. ऋतुराज इस सीजन में पावरप्ले के सबसे धीमे बल्लेबाज साबित हुए हैं.
Ruturaj Gaikwad

ऋतुराज गायकवाड़

Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन लगातार सवालों के घेरे में है. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान के तौर पर उनसे बड़ी पारियों और तेज शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन इस सीजन उनका स्ट्राइक रेट टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है. खासकर पावरप्ले में उनकी धीमी बल्लेबाजी ने सीएसके की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. चेन्नई के कप्तान ऋतुराज इस सीजन में पावरप्ले के सबसे धीमे बल्लेबाज साबित हुए हैं.

पावरप्ले में फिर फ्लॉप हुए ऋतुराज

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सोमवार 18 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक में मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा था. इस मैच में सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले बलेलबाजी का फैसला किया, ताकि टीम बड़ा स्कोर कर मजबूत हैदराबाद बैटिंग लाइन-अप पर दबाव बना सके. लेकिन चेन्नई की शुरुआत फिर उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. पावरप्ले में जहां इस सीजन ज्यादातर बल्लेबाज तेजी से रन बना रहे हैं, वहीं सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. इस मैच में शुरुआती 6 ओवर में 11 गेंदों पर वह सिर्फ 9 रन ही बना सके, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया.

यह भी पढ़ें: MS Dhoni IPL Records: कप्तानी से विकेटकीपिंग तक, एमएस धोनी के ये 7 रिकॉर्ड आज भी हैं अटूट

IPL 2026 में पावरप्ले में सबसे धीमे बल्लेबाज बने ऋतुराज

हैदराबाद के खिलाफ इस खराब प्रदर्शन के साथ ऋतुराज गायकवाड़ इस सीजन में पावरप्ले के सबसे सुस्त बल्लेबाज बन गए हैं. इस सीजन पावरप्ले में 100 या उससे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाजों में गायकवाड़ का स्ट्राइक रेट सबसे कम रहा. उन्होंने 13 पारियों में शुरुआती 6 ओवर के अंडर 124.6 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 182 रन बनाए. इसके अलावा इन 13 पारियों में उन्होंने 31 की औसत से 312 रन बनाए हैं.

हैदराबाद के खिलाफ 15 रन बनाकर हुए आउट

चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. चेन्नई के लिए ओपनिंग करने उतरे गायकवाड़ इस मैच में 21 गेंदों पर सिर्फ 15 रन बनकर आउट हो गए. हैरानी की बात तो यह है कि इस दौरान उनके बल्ले से एक भी बॉउंड्री नहीं निकली हैं.

ज़रूर पढ़ें