‘हिंदू लड़के से करती थी बात…’, बेटी की हत्या कर बोला पिता, 6 टुकड़ों में मिला था शव
पिता ने कर दी बेटी की हत्या
Girl Body Found Six Pieces: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की रहने वाली एक मुस्लिम युवती को हिंदू लड़के से प्यार करना इतना भारी पड़ गया कि उसे जान तक देनी पड़ी. इस घटना के बारे में जो भी सुना, हैरान रह गया. युवती की हत्या का खुलासा तब हुआ,, जब गोमती एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में रखे एक टीन के बक्से के अंदर धड़ मिला, जबकि हाथ-पैर अलग थैले में भरे हुए थे. काफी मशक्कत के बाद जब पुलिस ने मुख्य आरोपी तक पहुंची, तो वह भी दंग रह गई. क्योंकि आरोपी कोई और नहीं बल्कि युवती का पिता निकला. जानकारी के अनुसार, पिता हिंदू लड़के से बात करने की वजह से नाराज था. जिसकी वजह से उसने इस खौफनाक हत्या को अंजाम दिया. जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 17 मई को छपरा पहुंची गोमती एक्सप्रेस पर एक लाबारिस हालत में बाक्स मिला. जब उसे काफी देर तक कोई लेने नहीं आया और शिकायत भी दर्ज नहीं कराई, तो जीआरपी ने बक्से के ताला को तोड़ दिया और जब बक्सा खुला तो वहां पर मौजूद लोगों की सांसे थम गईं. क्योंकि बक्से के अंदर एक युवती का शव मिला, वह भी टुकड़ों में, उसमें भी सिर गायब मिला. यह देखते ही अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी. जांच में बड़ा खुलासा हुआ.
पुलिस को गुमराह करने के लिए रची थी साजिश
कई टुकड़ों में शव मिलने पर मामला हाई प्रोफाइल हो गया और पुलिस ने तेजी के साथ जांच शुरू कर दी. पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बन गई युवती की पहचान करना. इस दौरान पुलिस ने एक-एक सीसीटीवी पर नजर रखना शुरू कर दिया. जांच के दौरान पता चला कि तमकुही रेलवे स्टेशन पर तीन लोग इस टीन के बक्से को लेकर ट्रेन में चढ़ते दिखाई दिए और बक्सा रखकर एसी कोच से होते हुए नीचे उतर गए. पुलिस ने तीनों युवकों को बुलाकर पूछताछ की, तो राज खुल गया.
ये भी पढ़ेंः 25 लाख रुपए मिलते ही बदला पति का रंग, पत्नी को छोड़ प्रेमिका संग हुआ फरार
पिता ही निकला हत्यारा
पुलिस की कड़ाई के सामने आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. इस दौरान एक आरोपी ने जो बताया. वह हर किसी को झकझोर कर रख दिया. आरोपी कोई और नहीं, बल्कि युवती का पिता ही था. आरोपी पिता ने बताया कि उसकी 15 साल की बेटी एक हिंदू लड़के से बात करती थी. जिसको लेकर कई बार समझाया गया, लेकिन वह नहीं मानीं. बदनामीं के डर से बेटी को ही रास्ते से हटाने का मन बना लिया और प्लानिंग के तहत मार दिया. सिर को गांव में ही फेंक दिया और धड़ को बक्से में भरकर ट्रेन में रख दिया. यह सब आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए किया था. इस हत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया और लोगों के मन में एक सवाल बड़ी तेजी से उठ रहा है कि क्या कोई पिता इतना निर्दयी हो सकता है कि अपनी ही बेटी की हत्या कर दे. फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.