25 लाख रुपए मिलते ही बदला पति का रंग, पत्नी को छोड़ प्रेमिका संग हुआ फरार
25 लाख रुपए मिलते ही पत्नी को छोड़ा पति
Wife Abandoned After 25 Lakh Received: कभी-कभी अचानक से आया पैसा भी नुकसान करवा देता है. एक ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के झांसी से आया है, जहां एक युवक को मुआवजे में लाखों रुपए मिले, तो उसने अपनी ही पत्नी को छोड़ दिया और दूसरी महिला के साथ रहने लगा. अब युवक की पत्नी दर-दर ठोकर खाते फिर रही है. अपने 6 साल के मासूम बेटे को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. जानें क्या है पूरा मामला?
यह पूरा मामला झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव का है. जहां नीलेश परिहार नाम के एक युवक की बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) में जमीन फंस गई. जमीन के एवज में बीडा ने करीब 1 करोड़ रुपए मुआवजा दिए, जो तीनों भाइयों में बांटने के बाद करीब 25 लाख रुपए नीलेश को मिले. लेकिन पैसे मिलते ही नीलेश के हावभाव बिल्कुल बदल गए.
पत्नी और 6 साल के मासूम को छोड़ फरार हुआ पति
जो नीलेश कल तक आम जिंदगी जीता था. वह अब ऐसे आराम का जीवन जीने लगा. इतना ही नहीं अपनी पत्नी को छोड़ दूसरी युवती के साथ रहने लगा. इतना ही नहीं अपने 6 साल के मासूम की भी परवाह नहीं की. परिवार खाना-पानी की व्यवस्था के लिए मजबूर घूम-फिर रहा है. पत्नी ने बताया कि हमारी शादी 6 साल पहले हुई थी, लेकिन अब पति पैसा पाने के बाद दूसरी महिला के साथ रहने चला गया.
ये भी पढ़ेंः ‘पति को नपुंसक बताना मानहानि नहीं’, इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले से पत्नी को राहत
पैसे की वजह से टूटा परिवार!
पीड़ित महिला ने बताया कि पति की वजह से मायके में रहने को मजबूर हैं. बेटे का भविष्य भी दांव पर लगा है. उसने बताया कि पैसा मिलने के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है. जिसकी वजह से वह भी मानसिक और आर्थिक परेशानियों से जूझ रही है. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जांच कर रही है.