IPL 2026: प्लेऑफ से पहले RCB को बड़ा झटका, चोटिल होकर स्वदेश लौटा स्टार खिलाड़ी
जैकब बेथेल
Jacob Bethell: आईपीएल 2026 अब अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है और प्लेऑफ मुकाबलों का रोमांच चरम पर है. इसी बीच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी जैकब बेथेल चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट बीच में छोड़कर अपने देश वापस लौट रहे हैं. प्लेऑफ से ठीक पहले आई इस खबर ने आरसीबी टीम मैनेजमेंट और फैंस की चिंता बढ़ा दी है.
प्लेऑफ से पहले RCB का स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल
दरअसल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जैकब बेथेल 17 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ लीग मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. मैच के दौरान उनकी बाएं हाथ की उंगली में चोट लग गई थी. जिसकी वजह से वह इंग्लैंड लौट रहे हैं. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक 22 वर्षीय स्टार खिलाड़ी आगामी प्लेऑफ में आरसीबी के लिए नहीं खेलेंगे. बता दें, बेथेल ने इस सीजन आरसीबी के लिए सात मैच खेले है जिसमें उन्होंने कुल 96 रन बनाए हैं.
🚨 Jacob Bethell returns home
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 23, 2026
The RCB batter will return to England after sustaining a left ring finger injury.
The ECB have stated that Bethell will be "fully assessed and monitored" by the medical team ahead of England's first Test against New Zealand beginning June 4.… pic.twitter.com/lty8Us3Qt7
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Playoffs: क्वालिफायर 1 में भिड़ेंगी ये दो टीमें, जानें कब और कहां होगा मैच
ECB ने जारी किया बयान
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी कर कहा कि जैकब बेथेल की वापसी पर मेडिकल टीम उनकी निगरानी करेगी. इसके बाद ही यह तय किया जाएगा कि वह 4 जून से लॉर्ड्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं.
आखिरी लीग मैच का नहीं थे हिस्सा
बता दें, उंगली में चोट लगने के कारण बेथेल सनराइजर्स हैदरबाद के खिलाफ आरसीबी का आखिरी लीग मैच नहीं खेल पाए थे. उनकी जगह टीम ने विराट कोहली के साथ वेंकटेश अय्यर से ओपनिंग कराई थी. अय्यर ने इस मैच में 19 गेंदों पर 44 रन की तेजतर्रार पारी खेली. वहीं, प्लेऑफ मुकाबलों के लिए आरसीबी के पास फिल साल्ट का विकल्प मौजूद है, जो उंगली की चोट के चलते एक महीने तक टूर्नामेंट से बाहर रहने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं.