Twisha Sharma Case: गिरिबाला सिंह के घर पहुंची SIT की टीम, समर्थ सिंह से 5 घंटे से ज्यादा चली पूछताछ
ट्विशा शर्मा संदिग्ध मर्डर केस
भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा मौत केस में अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता जा रहा है. राज्य सरकार की ओर से सीबीआई जांच की सिफारिश के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की दिल्ली टीम भोपाल पहुंच गई है. दूसरी तरफ एसआईटी की टीम में अब अपनी जांच की अंतिम रिपोर्ट बनाने में जुटी हुई है. आधिकारिक आदेश मिलते ही यह पूरी फाइल पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) एसआईटी के माध्यम से सीबीआई को सौंप दी जाएगी.
आगे की जांच और कार्रवाई सीबीआई करेगी
इसके बाद आगे की जांच और कार्रवाई सीबीआई करेगी. सूत्रों के अनुसार, सीबीआई टीम जल्द ही कटारा हिल्स थाने पहुंचकर मामले से जुड़े सभी दस्तावेजों की गहन जांच शुरू करेगी. इसी बीच SIT की टीम समर्थ सिंह को और गिरिबाला सिंह के उसी घर पर लेकर पहुंची है, टीम दोनों को वहीं ले गई जहां 12 तारीख को ट्विशा शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी. टीम ने यहां जांच पड़ताल भी की.
7 दिनों की पुलिस रिमांड पर है समर्थ
दूसरी तरफ समर्थ सिंह 10 दिनों तक पुलिस से आंख में चोली खेलता रहा लेकिन गिरफ्तार होने के बाद अब 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर है. उससे लगातार पूछताछ भी की जा रही है आज भी करीब 5 घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई है.
सीबीआई इस केस को अपने हाथों में ले, पहले एसआईटी चाहती है कि वह अपनी पूछताछ पूरी कर लें साथ ही घटनास्थल पर जाकर सीन को रीक्रिएट किया जा सके और घटना से संबंधित सारे सवाल किया जा सके.
ट्विशा के परिवार ने लगाए थे आरोप
बता दें कि ट्विशा की मौत के बाद ट्विशा के परिवार ने सास गिरीबाला और पति समर्थ पर गंभीर आरोप लगाये थे और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी. दिल्ली एम्स के डॉक्टरों द्वारा ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम किया जा चुका है, अब परिवार को दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार हैं.