दोबारा पोस्टमार्टम से पहले डीकंपोज हो चुकी है बॉडी; समर्थ बोला- ट्विशा ग्लैमर वर्ल्ड की थी, घरेलू जिंदगी नहीं चाहती थी

पुलिस की पूछताछ में समर्थ ने दावा किया है कि प्रेग्नेंसी के बाद ट्विशा का बिहेवियर बदल गया था. ट्विशा ग्लैमर वर्ल्ड की थी, इसलिए वो घरेलू लाइफ नहीं जीना चाहती थी.
The post-mortem report of Twisha's death will be released shortly at Bhopal AIIMS.

भोपाल एम्स में थोड़ी देर में ट्विशा के मौत में पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आएगी.

MP News: ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में दोबारा पोस्टमार्टम के लिए दिल्ली की टीम भोपाल एम्स पहुंच चुकी है. थोड़ी ही देर में शव का दोबारा पोस्टमार्टम किया जाएगा. ट्विशा का परिवार दिल्ली एम्स की टीम के सामने सबसे पहले बॉडी की पहचान करेगा. इसके बाद पोस्टमार्टम को शुरू किया जाएगा. ट्विशा के परिजनों का कहना है कि दूसरे पोस्टमार्टम से बहुत उम्मीदें हैं. पोस्टमार्टम के बाद कई राज से पर्दा उठ सकता है और सच सामने आएगा. हालांकि परिजनों ने बताया कि ट्विशा की बॉडी काफी डीकंपोज हो चुकी है.

हाई कोर्ट के आदेश के बाद हो रहा है दोबारा पोस्टमार्टम

भोपाल कोर्ट के अपील को नामंजूर करने के बाद ट्विशा के परिजनों ने दोबारा पोस्टमार्टम के लिए हाई कोर्ट में अपील की थी. जिसे हाई कोर्ट ने मंजूरी कर लिया था. इसके बाद दिल्ली एम्स की 4 सदस्यी टीम शनिवार को भोपाल पहुंची है. यह टीम भोपाल एम्स में ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमार्टम करेगी. इस बीच भोपाल एम्स में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. बैरिकेडिंग करने के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल और गार्ड्स भी मौजूद हैं.

समर्थ बोला- प्रग्नेंसी के बाद ट्विशा का बिहेवियर बदल गया

ट्विशा की संदिग्ध मौत के मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह पुलिस की 7 दिनों की रिमांड पर है. आज रिमांड का पहला दिन है. बताया जा रहा है कि पुलिस की पूछताछ में समर्थ ने दावा किया है कि प्रेग्नेंसी के बाद ट्विशा का बिहेवियर बदल गया था. ट्विशा ग्लैमर वर्ल्ड की थी, इसलिए वो घरेलू लाइफ नहीं जीना चाहती थी.

बता दें इसके पहले एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी समर्थ 10 दिनों तक फरार रहा था. समर्थ जबलपुर हाई कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था, लेकिन कोर्ट ने नामंजूर कर दिया था. समर्थ कोर्ट में ही छिपकर बैठा था. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी समर्थ को गिरफ्तार किया और शुक्रवार देर रात भोपाल के श्यामला हिल्स थाने लेकर आई थी. जिसके बाद पुलिस ने समर्थ को शनिवार को कोर्ट में पेश किया और कोर्ट ने 7 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया.

11 दिनों से भोपाल एम्स के मर्चुरी में पड़ा है शव

बता दें भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. ससुराल वालों ने ट्विशा की मौत को सुसाइड बताया था लेकिन ट्विशा की परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या का आरोप लगाया था. हालांकि भोपाल एम्स की पहली पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड की पुष्टि हुई थी. लेकिन ट्विशा के परिजनों ने पीएम रिपोर्ट और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट करवाने की मांग की थी. ट्विशा के परिजनों ने कहा है कि जब तक दोबारा पोस्टमार्टम नहीं हो जाता है, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे.

ये भी पढे़ं: ट्विशा शर्मा केस: भोपाल एम्स में आज दोबारा होगा पोस्टमार्टम, दिल्ली AIIMS से पहुंची है टीम

ज़रूर पढ़ें