‘मेरा दिल पीड़ा सहने वाली हर महिला के लिए दुखी है’, ट्विशा केस पर बोलीं बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली

सेलिना ने आगे लिखा, 'कभी-कभी एक महिला की प्रताड़ना सामान्य बन जाती है और महिला का दर्द आसपास के लोगों के लिए मैटर नहीं करता है. कभी ये तन्हाई होता है. ये धीरे-धीरे आपको बाकी दुनिया से अलग कर देता है. बाहर की दुनिया के लोगों को लगता है कि आप एक बेहतरीन जिंदगी जी रहे हैं. लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं होता है कि आप किस दर्द में हैं.'
Celina Jaitley has expressed condolences to the family in the Twisha Sharma case.

सेलिना जेटली ने ट्विशा शर्मा मामले में परिजनों के लिए संवेदना व्यक्त की है.

Celina jaitly on Twisha Sharma Case: भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत का मामला राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है. अब इस पर बॉलीवुड के लोगों की प्रतिक्रिया भी आना शुरू हो गई है. बॉलीवुड अभिनेत्री सेलीना जेटली ने ट्विशा की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इंस्टाग्राम पर एक लंबी भावुक पोस्ट की है. सेलीना जेटली ने कहा कि वह ट्विशा के परिवार और दीवार के पीछे दर्द सहने वाली हर महिला के दर्द को समझती हैं.

‘ट्विशा का परिवार न्याय के लिए भीख मांग रहा’

सेलिना जेटली ने लिखा, ‘शादी हमेशा खुशी देने वाली नहीं होती है, कभी-कभी ये हिंसा के कारण तन्हाई होती है, जिसे कोई नहीं देखता है. दिल को दहला देने वाले ट्विशा शर्मा केस ने पूरे देश को झकझोर दिया है. एक शिक्षित, खूबसूरत, प्रतिभाशाली महिला का जीवन बंद दरवाजे के पीछे हिंसा और तन्हाई से भरा रहा. अभी उसकी चिता ठंडी भी नहीं हुई है. ट्विशा का दुखी परिवार न्याय के लिए भीख मांग रहा है.’

‘महिला का दर्द लोगों के लिए मायने नहीं रखता’

सेलिना ने आगे लिखा, ‘कभी-कभी एक महिला की प्रताड़ना सामान्य बन जाती है और महिला का दर्द आसपास के लोगों के लिए मैटर नहीं करता है. कभी ये तन्हाई होता है. ये धीरे-धीरे आपको बाकी दुनिया से अलग कर देता है. बाहर की दुनिया के लोगों को लगता है कि आप एक बेहतरीन जिंदगी जी रहे हैं. लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं होता है कि आप किस दर्द में हैं.’

‘मेरा दिल ट्विशा के परिवार और हर दर्द सहने वाली महिला के साथ’

सेलिना ने कहा, ‘मेरे मामले में मेरे माता-पिता पहले ही गुजर गए थे. मैं किसी भी तरह फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट नहीं थी. इसके अलावा मेरे 3 छोटे बच्चे हैं. मैं नहीं चाहती थी कि मेरे बच्चे तकलीफों में सफर करें. मुझे ये स्वीकार करते हुए शर्म आती है कि मैं बिलकुल तन्हा हो गई थी. समय के साथ ये तन्हाई और दर्द और गहरा होता जाता है. मेरा दिल ट्विशा शर्मा के परिवार और हर उस महिला के साथ है जो दरवाजे के पीछे पीड़ा से गुजरती है.’

बता दें सेलिना जेटली अपने ऑस्ट्रियाई पति से तलाक को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चा में हैं. पति से तलाक को लेकर सेलिना का कोर्ट में केस चल रहा है.

ये भी पढे़ं: ट्विशा मामले में CBI ने दर्ज की FIR, भोपाल पुलिस से टेकओवर लिया केस, अब सुलझेगी मौत की गुत्थी?

ज़रूर पढ़ें