US Attack Iran: सीजफायर के बीच ईरान पर फिर अमेरिका का हमला, होर्मुज के पास माइंस बिछा रहीं नावों को किया तबाह

US Attack Iran: अमेरिकी हमले में होर्मुज के पास माइंस बिछा रहीं नावों को नुकसान पहुंचा है. अमेरिका ने खुद दावा किया है कि अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए ईरानी मिसाइल लॉन्च साइट्स और माइन्स बिछाने वालीं नावों को निशाना बनाया है.
US Attack Iran

अमेरिका ने फिर ईरान पर हमला कर दिया

US Attack Iran: अमेरिका और ईरान के बीच चल रही जंग के दौरान सीजफायर का ऐलान किया गया था, लेकिन अब अमेरिका ने एक बार फिर सीजफायर के बीच ईरान पर हमला कर दिया है. यह हमला होर्मुज से लगे ईरान के दक्षिणी इलाके बंदर अब्बास में किया गया है. जिसकी वजह से एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है. हालांकि, हमले को लेकर अमेरिका ने कहा कि ईरान पर “सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक” यानी आत्मरक्षा के नाम पर हमला कर दिया. ईरान ने भी दावा किया है कि धमाके की आवाज सुनी गई है.

अमेरिकी हमले में होर्मुज के पास माइंस बिछा रहीं नावों को नुकसान पहुंचा है. अमेरिका ने खुद दावा किया है कि अपने सैनिकों की सुरक्षा के लिए ईरानी मिसाइल लॉन्च साइट्स और माइन्स बिछाने वालीं नावों को निशाना बनाया है. ईरान ने भी धमाके आवाज सुनते ही अपना एयर डिफेंस सिस्टम सक्रिय कर दिया है. इस हमले के बाद शांति वार्ता पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है.

हमले की जानकारी अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी दी है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सेंटकॉम के प्रवक्ता ने बताया कि अमेरिका ने आत्मरक्षा के लिए ईरान पर हमला किया है, ताकि ईरानी बलों से अपने सैनिकों को बचाया जा सके. इस दौरान अमेरिका ने मिसाइल लॉन्च साइट्स और ईरानी नावें, जो समुद्र में बारूदी सुरंगें लगाने की कोशिश कर रही थीं. उनको निशाना बनाया.

ये भी पढ़ेंः ‘ओबामा जैसी गलती नहीं कर सकते, जो भी डील होगी…,’ ईरान के साथ समझौते पर बोले ट्रंप

ईरान ने क्या कहा?

ईरान की ओर से बताया गया कि बंदरगाह शहर के पास तीन धमाकों की आवाज सुनी गई. जिसके बाद ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम दुश्मनों के निशानों का मुकाबला करने के लिए सक्रिय कर दिया गया. यह हमला होर्मुज से सटे इलाके में किया गया. शांति वार्ता के बीच आखिर अमेरिका ने ऐसा क्यों किया. अभी भी इसको लेकर सबके मन में सवाल पैदा हो रहे हैं. फिलहाल, इस घटना ने दोनों देशों के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ा दिया है.

ज़रूर पढ़ें