‘ओबामा जैसी गलती नहीं कर सकते, जो भी डील होगी…,’ ईरान के साथ समझौते पर बोले ट्रंप
ओबामा को लेकर क्या बोले ट्रंप
US-Iran Deal: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ एक अच्छी डील होने की बात कही है. लेकिन इस दौरान उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति पर निशाना साधते हुए कहा कि उस डील ने ईरान को नकदी दी और परमाणु हथियार तक पहुंचने का रास्ता दिया. ट्रंप ने साफ कहा कि उनकी डील अमेरिका के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी. ईरान के साथ जो भी समझौता किया जाएगा. वह अच्छा और सही समझौता होगा.
ट्रंप ने अपने सोशल ट्रूथ प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘अगर मैं ईरान के साथ कोई समझौता करता हूं, तो वह अच्छा और उचित होगा, न कि ओबामा द्वारा किए गए समझौते जैसा. उस समझौते ने ईरान को भारी मात्रा में नकद राशि दी और परमाणु हथियार बनाने का खुला रास्ता खोल दिया. हमारा समझौता बिल्कुल इसके विपरीत है, लेकिन इसे किसी ने देखा नहीं है और न ही कोई जानता है कि यह क्या है. इस पर अभी पूरी बातचीत भी नहीं हुई है. इसलिए उन हारे हुए लोगों की बात मत सुनो, जो ऐसी चीज की आलोचना कर रहे हैं जिसके बारे में उन्हें कुछ पता ही नहीं है. मुझसे पहले के उन लोगों के विपरीत, जिन्हें इस समस्या को कई वर्ष पहले हल कर लेना चाहिए था, मैं बुरे समझौते नहीं करता.’
US President Donald Trump on Truth Social posts, "If I make a deal with Iran, it will be a good and proper one, not like the one made by Obama… Our deal is the exact opposite, but nobody has seen it or knows what it is. It isn’t even fully negotiated yet…" pic.twitter.com/SEsQnsmIvd
— ANI (@ANI) May 24, 2026
बातचीत में कोई जल्दबाजी नहीं
ईरान के साथ डील को लेकर ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि अभी बातचीत जारी है, किसी फाइनल परिणाम तक नहीं पहुंचे हैं. इसके बावजूद भी कुछ लोग लगातार आलोचना करने में पीछे नहीं हैं. हमारी सरकार जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेगी. उन्होंने बताया कि तीन महीने से जारी जंग को खत्म करने के लिए बातचीत काफी हद तक पूरी कर ली गई है. लेकिन इस पर कोई जल्दबाजी नहीं की जाएगी.
ये भी पढे़ंः अमेरिका-ईरान के बीच हो गया समझौता? परमाणु कार्यक्रम से लेकर होर्मुज स्ट्रेट तक क्या-क्या हुआ तय
अंतिम फैसले की उम्मीद जल्द
ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच जारी जंग को लेकर दोनों पक्षों को उचित समय लेना चाहिए और सही तरीके से समझौता करना चाहिए. इस दौरान कोई गलती नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. जल्द ही अंतिम निर्णय की घोषणा की जाएगी.