श्रीलंका जाने वालों के लिए खुशखबरी! भारतीयों को मिलेगा फ्री ETA, जानिए आवेदन प्रोसेस और नए नियम

Sri Lanka Free ETA: अब श्रीलंका ने भारत सहित 40 देशों के पर्यटकों के लिए 30 दिनों का फ्री इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) शुरू कर दिया है. यह सुविधा 25 मई 2026 से लागू हो चुकी है.
Indian Travelers Visa Relief

श्रीलंका घूमने के लिए भारतीयों को मिलेगा फ्री ETA

Indian Travelers Visa Relief: अगर आप श्री लंका घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए राहत भरी हो सकती है. अब श्रीलंका ने भारत सहित 40 देशों के पर्यटकों के लिए 30 दिनों का फ्री इलेक्ट्रॉनिक ट्रैवल ऑथराइजेशन (ETA) शुरू कर दिया है. यह सुविधा 25 मई 2026 से लागू हो चुकी है. यानी अब योग्य यात्रियों को अलग से वीजा लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन यात्रा से पहले ऑनलाइन ETA लेना अनिवार्य रहेगा.

क्या हैं वैलिडिटी और एंट्री के नए नियम?

  • नई व्यवस्था के अनुसार, यात्रियों को 30 दिनों तक श्रीलंका में रहने की अनुमति मिलेगी.
  • इस ETA के जरिए पर्यटक दो बार श्रीलंका में एंट्री कर सकते हैं.
  • इसकी वैलिडिटी पहली एंट्री की तारीख से गिनी जाएगी.
  • वहीं अगर कोई यात्री 30 दिनों से ज्यादा रुकना चाहता है, तो वह एक्स्ट्रा फीस देकर वीजा एक्सटेंड करने के लिए आवेदन कर सकता है.
  • हालांकि, Maldives के नागरिकों को इस सुविधा के तहत 90 दिनों का टूरिस्ट वीजा मिलेगा.

ETA के लिए कहां करें अप्लाई?

  • फ्री ETA सुविधा शुरू होने के बाद भारतीय यात्रियों के लिए यात्रा प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान हो जाएगी.
  • अब लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जिससे एयरपोर्ट पर समय भी बचेगा और एंट्री प्रक्रिया तेज होगी.
  • आवेदन करने के लिए यात्री श्रीलंका की आधिकारिक ETA वेबसाइट https://eta.gov.lk पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-गर्मी में AC चलाते समय अपनाएं ये स्मार्ट तरीका, 70 प्रतिशत तक कम हो सकता है बिजली का बिल, जानिए कैसे

किन देशों के लिए फ्री होगा ETA?

फ्री ETA सुविधा भारत समेत 40 देशों के नागरिकों को मिलेगी. इनमें ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बहरीन, बेलारूस, बेल्जियम, कनाडा, चीन, चेक गणराज्य, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, इज़राइल, इटली, जापान जैसे 40 देश शामिल हैं.

ज़रूर पढ़ें