IPL Vaibhav Suryavanshi Global Craze : दुनियाभर में वैभव सूर्यवंशी का क्रेज! WWE स्टार ने पहनी विस्फोटक बैटर की जर्सी, पोस्ट वायरल

WWE Star Wears Suryavanshi Jersey: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है. जिसके चलते दुनियाभर में उनका क्रेज देखने को मिल रहा है.
Drew McIntyre

डू मैकइंटायर

WWE Star Wears Suryavanshi Jersey: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोल रहा है. इस सीजन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से वैभव ने हर किसी को दीवाना बना दिया है. वहीं, अब 15 वर्षीय इस बल्लेबाज का क्रेज दुनियाभर में देखने को मिल रहा है. WWE सुपरस्टार डू मैकइंटायर जिम में राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहने नजर आए. खास बात यह है कि उनकी इस जर्सी में वैभव सूर्यवंशी का नाम लिखा हुआ था.

WWE स्टार डू मैकइंटायर ने पहनी वैभव सूर्यवंशी की जर्सी

दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर WWE स्टार डू मैकइंटायर का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह वैभव सूर्यवंशी के नाम की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं. इस वायरल पोस्ट के कैप्शन में ‘Chosen One’ लिखा हुआ है. इस पोस्ट के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है. वहीं अब इस पोस्ट पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने प्रतिक्रिया दी है और ‘OMG’ कमेंट किया है.

यह भी पढ़ें: GT vs RCB Qualifier 1: गुजरात के खिलाफ गरजे कप्तान रजत पाटीदार, 33 गेंदों में 93 रन ठोक आरसीबी ने बनाया रिकॉर्ड

कौन हैं WWE स्टार डू मैकइंटायर?

बता दें, 40 वर्षीय डू मैकइंटायर दुनिया के सबसे बड़े प्रोफेशनल रेसलिंग संगठन WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार मेंन से एक हैं. उनका असली नाम एंडयू मैकलीन गैलोवे IV है और वह स्कॉटलैंड के रहने वाले हैं. वह ‘द’ स्कॉटिश वॉररियर’ के नाम से मशहूर है.

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है. अब तक खेले गए 14 मैचों में उन्होंने 232.27 के स्ट्राइक रेट से 583 रन बनाए हैं. इस सीजन उनके बल्ले से 1 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं.

ज़रूर पढ़ें