GT vs RCB Qualifier 1: गुजरात के खिलाफ गरजे कप्तान रजत पाटीदार, 33 गेंदों में 93 रन ठोक आरसीबी ने बनाया रिकॉर्ड

GT vs RCB Qualifier 1: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया.
Rajat Patidaar

रजत पाटीदार

GT vs RCB Qualifier 1: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों में 93 रन ठोक दिए. उनकी इस विस्फोटक पारी के दमपर आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बना डाले.

रजत पाटीदार की तूफानी पारी

धर्मशाला में खेले गए इस बड़े मुकाबले में आरसीबी की शुरुआत बेहद शानदार रही. टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को तेज शुरुआत दी, इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने मोर्चा संभाला और गुजरात के गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला. पाटीदार ने इस मैच में चौकों-छक्कों की झड़ी लगाते हुए 281.82 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. गुजरात के खिलाफ उन्होंने 33 गेंदों में 93 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 5 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे. इस दौरान उन्होंने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया.

यह भी पढ़ें: RCB vs GT Qualifier 1: 4,4,4,4,4,6….गुजरात के खिलाफ अर्धशतक से चूके विराट कोहली, फिर भी IPL में रचा इतिहास

RCB के बल्लेबाजों का आया तूफान

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में आरसीबी के बल्लेबाजों का जबरदस्त तूफान देखने को मिला. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने पावरप्ले में ही 76 रन कूटकर अपने इरादे साफ कर दिए थे. आरसीबी के लिए रजत पाटीदार के अलावा देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 43 रन की अहम पारी खेली.

RCB ने रचा इतिहास

रजत पाटीदार की इस धमाकेदार पारी के साथ आरसीबी ने आईपीएल प्लेऑफ और नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. इससे पहले प्लेऑफ में सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस के नाम दर्ज था. जो उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालीफायर-2 में 233/3 रन बनाकर बनाया था. अब प्लेऑफ मुकाबलों में आरसीबी ने 254/5 रन बनाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

ज़रूर पढ़ें