IPL 2026: खराब सीजन के बाद ऋषभ पंत का बड़ा फैसला, छोड़ी LSG की कप्तानी, पोस्ट वायरल
ऋषभ पंत
Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा, जिसके चलते टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई. फ्रेंचाइजी ने इस सीजन 14 में से सिर्फ 4 मैच जीते और 8 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर आखिरी स्थान पर रही. टीम के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कप्तान ऋषभ पंत ने कप्तानी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है.
Rishabh Pant ने छोड़ी LSG की कप्तानी
दरअसल शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि ऋषभ पंत ने फ्रेंचाइजी की कप्तानी छोड़ दी है. फ्रेंचाइजी ने अपने पोस्ट में बताया कि पंत ने उनसे कप्तानी छोड़ने का अनुरोध किया है, जिसे फ्रेंचाइजी ने तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है. इसी के साथ लखनऊ के मैनेजमेंट ने कप्तान के रूप में पंत के योगदान की सराहना की है और टीम के प्रति उनके डेडिकेशन के लिए आभार व्यक्त किया है.
Official announcement. pic.twitter.com/7WeOwpkDr6
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) May 29, 2026
टीम के डायरेक्टर टॉम मूडी ने क्या कहा?
ऋषभ पंत की कप्तानी छोड़ने को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट टॉम मूडी की प्रतिक्रिया सामने आई है. मूडी ने कहा, ”ऋषभ अपनी रिक्वेस्ट के सतह फ्रेंचाइजी के पास आए और हमने सम्मान के साथ उनके इस फैसले को स्वीकार कर लिया है. ऐसे फैसले कभी आसान नहीं होते. ऋषभ हमारे लिए ड्रेसिंग रूम में बतौर कप्तान जो कुछ भी लेकर आए हम उसके लिए आभारी हैं. अब हमारा पूरा फोकस टीम को फिर से मजबूत बनाने और बेहतर स्तर तक पहुंचाने में है.
पंत की कप्तानी में LSG का प्रदर्शन
आईपीएल 2024 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ में खरीदा था. इसी के साथ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे. इसके बाद जनवरी 2025 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम की कमान सौंपी थी. पंत की कप्तानी में लखनऊ का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा. आईपीएल 2026 में 14 में से सिर्फ 4 मैच जीतकर टीम 10 वें पायदान पर रही. पंत ने 2025 से 2026 तक लखनऊ के लिए कुल 28 मैचों में कप्तानी की, जिसमें सिर्फ 10 मैचों में ही टीम को जीत नसीब हुई. जबकि 18 बार टीम को हार का सामना करना पड़ा.