RR vs GT Qualifier 2: वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, शतक से चूककर भी सबसे तेज पूरे किये 1000 रन
वैभव सूर्यवंशी
Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-2 में राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी के बावजूद शतक से चूक गए हैं. 15 वर्षीय इस बल्लेबाज ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार 96 रन की पारी खेली. हालांकि वह सेंचुरी नहीं बना सके, लेकिन इसी दौरान उन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 1000 टर्न पूरे करने का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास
गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर इतिहास रच दिया है. बता दें, वैभव आईपीएल में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने अपने आईपीएल करियर की 23वीं पारी में एक हजार रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. खास बात यह है कि उन्होंने सबसे कम पारियों के साथ सबसे कम गेंद खेलकर यह बड़ा कारनामा कर दिखाया है. उनसे पहले यह रिकॉर्ड साई सुदर्शन के नाम दर्ज था, जिन्होंने 25 पारियों में एक हजार रन पूरे किये थे. लेकिन अब वैभव ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है.
Add this to the list of incredible records to the 1⃣5⃣-year-old's name 🫡💥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2026
He gets to the milestone in 2️⃣3️⃣ innings!
Updates ▶️ https://t.co/eupS8cBPc2#TATAIPL | #Qualifier2 | #TheFinalLeap | #GTvRR pic.twitter.com/0CvXnyJHqa
रसल को छोड़ा पीछे
बता दें, वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल इतिहास में सबसे कम गेंदों में 1000 रन पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने महज 440 गेंदों में एक हजार रन का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. इस मामले में उन्होंने आंद्रे रसल को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 545 गेंदों का सामना करते हुए 1 हजार रन पूरे किये थे. लेकिन 15 वर्षीय इस बल्लेबाज ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से रसल के इस रिकॉर्ड को तहस-नहस कर दिया है.
Fewest balls faced to reach 1000 IPL runs:
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 29, 2026
𝟰𝟰𝟬 – 𝗩𝗮𝗶𝗯𝗵𝗮𝘃 𝗦𝗼𝗼𝗿𝘆𝗮𝘃𝗮𝗻𝘀𝗵𝗶
545 – Andre Russell
560 – Tim David
575 – Travis Head
575 – Phil Salt pic.twitter.com/srnBczumSK
शतक से चूके वैभव
गुजरात टाइटंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 47 गेंदों में 96 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे. हालांकि इस दौरान वह शतक से चूक गए. इससे पहले वैभव सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमीनेटर मुकाबले में भी शतक बनाने से चूक गए थे. इस मैच में वह 29 गेंदों में 97 रन बनाकर आउट हुए थे.