भारत-अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट सीरीज का जल्द होगा आगाज, जानें कब कहां देख सकेंगे लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs AFG: आईपीएल 2026 का रोमांच खत्म हो चुका है और क्रिकेट फैंस की नजरें अब भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट पर टिकी हुई हैं.
IND vs AFG Test

भारत बनाम अफगानिस्तान टेस्ट

IND vs AFG: आईपीएल 2026 का रोमांच खत्म हो चुका है और क्रिकेट फैंस की नजरें अब भारत-अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट पर टिकी हुई हैं. लगभग दो महीने तक चले टी20 के धमाकेदार मुकाबलों के बाद अब दर्शकों को टेस्ट क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा. बता दें, करीब 8 साल बाद दोनों टीमों के बीच यह टेस्ट मैच होने जा रहा है. इस एकमात्र टेस्ट के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी. इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत-अफगानिस्तान सीरीज की पूरी डिटेल…

कब खेला जाएगा एकमात्र टेस्ट?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला एकमात्र टेस्ट मैच का आगाज 6 जून से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर में खेला जाएगा. करीब 8 साल बाद दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी. यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे से खेला जाएगा. बता दें, भारत और अफगानिस्तान के बीच आखिरी बार टेस्ट मैच 2018 में खेला गया था. जहां टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 262 रनों से जीत दर्ज की थी.

यह भी पढ़ें: ICC बोर्ड मीटिंग में बड़ा एक्शन, इस देश पर लगा बैन, टेस्ट क्रिकेट में पिंक बॉल ट्रायल को मिली मंजूरी

कहां देख सकेंगे लाइव?

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट का सीधा प्रसारण टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा. इसके अलावा मोबाईल और लैपटॉप यूजर्स के लिए इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar पर उपलब्ध होगी.

एकमात्र टेस्ट के लिए दोनों देशों की टीम

भारत- शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, मानव सुथार, हर्ष दुबे, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्ण और गुरनूर बरार

अफगानिस्तान- हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अफसर ज़ज़ई, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरज़ई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी

ज़रूर पढ़ें