रवीना टंडन की मां के घर हुई 25 लाख की चोरी, जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी ने दिया धोखा
रवीना टंडन
Raveena Tandon: बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के परिवार से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. उनकी मां के घर से करीब 25 लाख रुपए और महंगी घाड़ियां चोरी होने की खबर सामने आई हैं. इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला सालों से परिवार से जुड़ी हुई थी और उसने धीरे-धीरे परिवार का विश्वास जीतकर इस वारदात को अंजाम दिया.
सालों से टंडन परिवार से जुड़ी यह महिला
मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला का नाम राशि छाबडिया है और उसकी उम्र 47 वर्ष बताई जा रही है. पुलिस की जांच में पता चला कि राशि सालों से टंडन परिवार से जुड़ी हुई हैं और वह 2020 से लगातार इस परिवार के संपर्क में बनी हुई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक राशि रवीना की मां वीणा टंडन की देखभाल के लिए उनके घर आती थी. ऐसे में वह इस परिवार के भरोसेमंद लोगों में शामिल हो चुकी थी.
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों अटकी है थलापति विजय की फिल्म ‘जन नायगन’? डायरेक्टर के बयान ने बढ़ाया सस्पेंस
भरोसा जीतकर की चोरी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सालों से काम करते हुए आरोपी महिला ने पहले परिवार का भरोसा जीता फिर इसी भरोसे का फायदा उठाते हुए उसने घर की कीमती चीजों पर नजर बनाए रखी और मौका मिलते ही कीमती गहनों के साथ दो महंगी घड़ियां भी चोरी कर लीं.
कैसे हुआ चोरी का खुलासा?
इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब परिवार ने लॉकर की जांच की और पाया कि उसमें रखे गहने और महंगी घड़ियां गायब हैं. जिसके बाद घर में आने-जाने वाले लोगों के बारें जानकारी इकट्ठी कई गई. इसी के साथ वीणा टंडन की केयरटेकर राशि छाबडिया से भी पूछताछ हुई. हालांकि शुरुआती पूछताछ में उसने चोरी से साफ इनकार कर दिया था. लेकिन जब उससे दोबारा चोरी के बारे में पूछा गया, तो चोरी की गई घड़ियां वापस कर दी और गहने जल्दी वापस करने का आश्वासन दिया.