Vibhuvan Ganesh Chaturthi 2026: 3 जून को बना दुर्लभ संयोग, 3 साल बाद आई विभुवन गणेश चतुर्थी, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Vibhuwan Ganesh Chaturthi 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की गणेश चतुर्थी है, जिसे विभुवन गणेश चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. सबसे खास बात यह है कि यह पावन पर्व हर वर्ष नहीं, बल्कि तीन वर्ष में एक बार आता है.
Vibhuvan Ganesh Chaturthi 2026

विभुवन गणेश चतुर्थी 2026

Vibhuwan Ganesh Chaturthi 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, जून के शुरुआती दिन बेहद खास रहने वाले हैं. आज यानी 3 जून को एक महत्वपूर्ण पर्व मनाया जा रहा है. हिंदू पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ अधिकमास के कृष्ण पक्ष की गणेश चतुर्थी है, जिसे विभुवन गणेश चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है. सबसे खास बात यह है कि यह पावन पर्व हर वर्ष नहीं, बल्कि तीन वर्ष में एक बार आता है. यह दिन गणपति बप्पा को समर्पित है. आज 3 जून की तीन विशेष बातें हैं. पहली आज संकष्टी चतुर्थी है. दूसरी तीन वर्ष में एक बार आने वाली विभुवन गणेश चतुर्थी का संयोग बना है और तीसरी यह विशेष चतुर्थी बुधवार के दिन पड़ रही है.

आज की तिथि

ज्योतिषियों के अनुसार, 3 जून की रात 9:21 बजे तक तृतीया तिथि रहेगी, इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ हो जाएगी.

आज के ग्रह गोचर

चंद्रमा आज धनु राशि में ही विराजमान रहेंगे. इसके अलावा, सूर्य और शनि 60 डिग्री के कोण पर रहकर लाभदायक योगों का निर्माण करेंगे.

सूर्य और चंद्रमा का समय  

  • सूर्योदय – सुबह 05:44 बजे तक
  • सूर्यास्त – शाम 07:05 बजे तक
  • चन्द्रोदय – रात 09:51 बजे 
  • चन्द्रास्त – 4 जून की सुबह 08:40 बजे 

आज के शुभ काल

  • ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:08 बजे से 4:56 बजे तक.
  • अमृत काल – शाम 7:36 बजे से रात 9:23 बजे तक.

ये भी पढ़ें-Vastu Tips: रोज-रोज के क्लेश और तनाव से चाहिए छुटकारा? अपनाएं ये पारंपरिक वास्तु टिप्स

आज के अशुभ काल

  • राहुकाल – दोपहर 12:25 बजे से 2:05 बजे तक.
  • यमगण्ड काल – सुबह 7:24 बजे से 9:04 बजे तक.
  • कुलिक काल – सुबह 10:44 बजे से दोपहर 12:25 बजे तक.
  • दुर्मुहूर्त – सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक.
  • वर्ज्यम् – सुबह 8:51 बजे से 10:39 बजे तक.

ज़रूर पढ़ें