Vastu Tips: रोज-रोज के क्लेश और तनाव से चाहिए छुटकारा? अपनाएं ये पारंपरिक वास्तु टिप्स

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में ऐसे कई आसान और पुराने उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है और सुख-शांति लाई जा सकती है. अगर आप भी अपने घर में खुशहाली, शांति और सकारात्मक माहौल बनाए रखना चाहते हैं, तो इन पारंपरिक वास्तु उपायों को जरूर अपनाएं.
Vastu Tips 2026

वास्तु के उपाय

Vastu Tips: घर में रोज-रोज होने वाले झगड़े बिना वजह का तनाव और नकारात्मक माहौल इंसान की मानसिक शांति और तरक्की दोनों को प्रभावित करते हैं. वास्तु शास्त्र में ऐसे कई आसान और पुराने उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है और सुख-शांति लाई जा सकती है. अगर आप भी अपने घर में खुशहाली, शांति और सकारात्मक माहौल बनाए रखना चाहते हैं, तो इन पारंपरिक वास्तु उपायों को जरूर अपनाएं.

सेंधा नमक वाले पानी से पोछा लगाएं

  • वास्तु शास्त्र में सेंधा नमक को घर की नकारात्मकता दूर करने वाला माना गया है.
  • ऐसे में घर की सफाई करते समय पानी में थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाकर पोछा लगाना शुभ माना जाता है.
  • हफ्ते में एक या दो बार ऐसा करने से घर का माहौल शांत रहता है और परिवार के लोगों के बीच होने वाले झगड़े और तनाव कम होने लगते हैं.
  • ध्यान रखें कि यह उपाय गुरुवार के दिन न करें.

कपूर और लौंग का धुआं दिखाएं

  • अगर घर में बार-बार तनाव या भारीपन महसूस होता है, तो कपूर और लौंग का यह उपाय फायदेमंद माना जाता है.
  • सुबह पूजा के बाद या शाम के समय कपूर में 2 लौंग डालकर जलाएं और उसका धुआं पूरे घर में फैलाएं.
  • माना जाता है कि इससे बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
  • साथ ही घर का वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बना रहता है.

मुख्य दरवाजे पर हल्दी-पानी का छिड़काव करें

  • घर का मुख्य द्वार सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है.
  • इसलिए रोज सुबह साफ पानी में थोड़ी हल्दी मिलाकर मुख्य दरवाजे पर छिड़काव करना शुभ माना जाता है.
  • इसके अलावा दरवाजे के दोनों ओर हल्दी या सिंदूर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाना भी अच्छा माना जाता है.
  • इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मकता अंदर नहीं आती.

ये भी पढ़ें-हनुमान अष्टक का पाठ दिलाएगा हर संकट से छुटकारा, जानें इसके लाभ-नियम और सावधानियां

तुलसी का पौधा सही दिशा में रखें

  • वास्तु के अनुसार तुलसी का पौधा घर में सुख और सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला माना जाता है.
  • यदि घर में लगातार क्लेश रहता है, तो तुलसी का पौधा उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ होता है.
  • रोज शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाने से घर का माहौल शांत रहता है.
  • साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि तुलसी के आसपास गंदगी या सूखे पत्ते न हों.

ज़रूर पढ़ें