‘हम हैं असली तृणमूल’, ममता की TMC में बड़ी टूट, स्पीकर ने ऋतब्रत बनर्जी को माना नेता विपक्ष, 58 विधायकों का समर्थन
TMC में बड़ी टूट
Ritabrata Banerjee Leads 58 MLAs: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की करारी हार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष तेज हो गया है. इसी बीच तृणमूल कांग्रेस (पार्टी) से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व में 58 विधायकों ने अलग गुट बना लिया है. इतना ही नहीं उन्होंने दावा किया है कि उनके साथ 2 विधायक और है. इस दावे के साथ ऋतब्रत बनर्जी के पास कुल 60 विधायक हो गए हैं.
विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि 58 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस को समर्थन पत्र सौंपकर उन्हें विधायक दल को नेता और नेता विपक्ष घोषित करने की मांग की है, जिसे स्पीकर ने स्वीकार भी कर लिया है. खबरों के मुताबिक जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता जबकि अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है.
स्पीकर की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं
हालांकि गौर करने वाली बात ये है कि अभी तक स्पीकर की तरफ से इस मामले में किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. विधायक ऋतब्रत बनर्जी के मुताबिक उनका ही गुट संसदीय नियम के मुताबिक बंगाल विधानसभा का असली विपक्ष है. दरअसल विधायक ऋतब्रत बनर्जी के बागी गुट को 58 विधायकों को समर्थन प्राप्त है जो कि दल-बदल कानून के तहत जरूरी दो-तिहाई संख्या से अधिकर है.
अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व स्वीकार नहीं-बागी गुट
इससे भी हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस बागी गुट ने अभी भी ममता बनर्जी को ही पार्टी का अध्यक्ष बताया है. लेकिन अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को मानने से इंकार कर दिया है. इस मामले पर अभी तक बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी का कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं है.
ये भी पढ़ेंः 2 साल बाद फिर जुटेगा INDIA गठबंधन, बंगाल हार के बाद बदलेना मन? किन मुद्दों पर होगी बातचीत