रूस से भारत पहुंचा चौथा ‘सुदर्शन’, S-400 से दुश्मन देशों के उड़ेंगे होश! ऑपरेशन सिंदूर में मचाई थी तबाही

Russia Delivers Fourth S-400 to India: भारतीय सेना के पास एक से बढ़कर एक घातक हथियार हैं, लेकिन एस-400 हथियार का नेटवर्क सबसे मजबूत माना जाता है.
S-400 Advanced Air Defense System

S-400

S-400 Advanced Air Defense System: भारतीय सेना के बेडे़ में चौथा एस-400 ‘सुदर्शन’ एयर डिफेंस सिस्टम शामिल होने जा रहा है. इसे जल्द ही पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर तैनात किया जाएगा. एस-400 दुश्मनों के मिट्टी में मिलाने के लिए जाना जाता है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एस-400 की ताकत देखने को मिली थी. जब भारतीय सेना ने इसकी मदद से 350 किलोमीटर से भी दूर बैठे पाकिस्तान के विमान को मार गिराया था.

भारत को रूस से चौथा एस-400 सुदर्शन एयर डिफेंस सिस्टम मिल गया है, जिसे जल्द पाकिस्तान सीमा पर तैनात किया जाएगा. यह कितना घातक हथियार है. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर अमेरिका-ईरान जंग में देखने को मिला. एस-400 की खरीदारी को लेकर भारत और रूस के बीच साल 2018 में समझौता हुआ था. जिसमें 5 एस-400 खरीदने की डील हुई थी. अब तक तीन एस-400 भारत की सीमा में मौजूद है. चौथी भी पहुंच गया है. संभावना है पांचवा एस-400 भी साल के अंत तक पहुंच सकता है.

एस-400 की खासियत

एस-400 की सबसे बड़ी खासियत है कि वह लंबी दूरी का एयर डिफेंस सिस्टम है. जिसे भारत में ‘सुदर्शन’ के नाम से भी जाना जाता है. यह करीब 600 किलोमीटर की दूरी तक हवा में हो रही गतिविधियों का पता लगाने के साथ ही लक्ष्यों को ट्रैक करने की क्षमता रखता है. सबसे लंबी दूरी तक दुश्मनों को आसानी से निशाना बनाकर उसे नेस्तनाबूद कर देता है. इसके साथ ही बहुत कम समय के अंदर दोबारा फायर करने के लिए तैयार रहता है.

ये भी पढे़ंः ‘ऑपरेशन सिंदूर 2.0’ के लिए तैयार भारतीय सेना, NDA परेड में आर्मी चीफ का बड़ा मैसेज

थर-थर कांपेगा दुश्मन

भारतीय सेना के पास एक से बढ़कर एक घातक हथियार हैं, लेकिन एस-400 हथियार का नेटवर्क सबसे मजबूत माना जाता है. रक्षा मंत्रालय ने 5 और एस-400 को खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है. यानी बहुत जल्द भारतीय सेना के पास 10 एस-400 हथियार होगा. भारत की ताकत देश दुश्मन अब थर-थर कांपने लगेगा.

ज़रूर पढ़ें