खान सर के गार्ड ने ही की थी फायरिंग, Video ने खोली पोल, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

Police Detain Khan Sir's Two Guards: पुलिस की जांच में सामने आया कि ज्ञान बिंदु और खान सर की कोचिंग के लोगों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी. जिसके बाद खान सर के गार्ड्स ने ही फायरिंग की थी.
Khan Sir Firing Case

खान सर को गार्ड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Khan Sir Coaching Firing Twist: बिहार की राजधानी पटना में स्थित खान सर की कोचिंग इन दिनों सुर्खियों पर है. खान सर ने दावा किया कि उनके कोचिंग के बाहर 2 जून को 10 राउंड फायरिंग हुई, लेकिन एक दिन भी पूरे नहीं हुए. अपने बयान वापस कर लिए. इतना ही नहीं पटना पुलिस ने भी फायरिंग की घटना से इनकार कर दिया था. लेकिन अब इस घटना को लेकर खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के बीच विवाद शुरू हो गया. लेकिन इसी बीच एक नया मोड़ सामने आया है. जानें क्या हुआ?

दरअसल, यह मामला खान सर से जुड़ा होने की वजह से हाई प्रोफाइल बन गया और पटना पुलिस भी जांच तेज कर दी, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए. पटना पुलिस ने जांच के दौरान ही खान सर के दो गार्डों को फायरिंग मामले में उठा ले गई.

वीडियो ने खोली पोल

पुलिस की जांच में सामने आया कि ज्ञान बिंदु और खान सर की कोचिंग के लोगों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी. जिसके बाद खान सर के गार्ड्स ने ही फायरिंग की थी. किसी ने इस घटनाक्रम का वीडियो भी अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. जिसे लोगों ने डिलीट भी करवा दिया, लेकिन वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि खान सर के गार्ड्स फायरिंग कर रहे हैं. वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने दोनों गार्डों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ेंः मरीजों को तड़पता छोड़कर भागे अस्पताल के स्टाफ, मुजफ्फरपुर अग्निकांड पर बोले परिजन

पुलिस ने खान सर के दोनों गार्ड को किया गिरफ्तार

खान सर के गार्डों की गिरफ्तारी के बाद मामला और विवादित होते दिखाई दे रहा है, क्योंकि पुलिस ने फायरिंग की घटना के बाद ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को पकड़ लिया था. लेकिन अब पुलिस ने बिल्कुल मामला ही उल्टा कर दिया. हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब खान सर और ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के लोग आमने-सामने आए हैं. दोनों का विवाद काफी समय से चल रहा है. अब देखना यह होगा कि इस मामले में आगे क्या होता है.

ज़रूर पढ़ें