‘बहुत सारी चीजें हो रही…’,कप्तानी गई तो सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, अय्यर के लिए कही बड़ी बात

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का पहला बयान सामने आया है.
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का पहला बयान सामने आया है. हाल ही में बीसीसीआई ने टी20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंप दी, जिसके बाद क्रिकेट जगत में इस फैसले को लेकर काफी चर्चा हो रही है. इसी बीच सूर्या ने श्रेयस अय्यर को लेकर ऐसी बात कही, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है…

सूर्या ने श्रेयस को दी बधाई

दरअसल बीते दिन मुंबई टी20 लीग का 12 वां मुकाबला ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट और सोबो मुंबई फाल्कंस के बीच खेला गया. इस मैच के टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने श्रेयस अय्यर को नए टी20 कप्तान बनाए जाने पर प्रतिक्रिया दी. इस दौरान उन्होंने अय्यर को गले लगाकर उन्हें कप्तान बनने के लिए बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा,’बहुत कुछ चल रहा है, लेकिन वह श्रेयस अय्यर के लिए बहुत,बहुत,बहुत खुश हैं क्योंकि उन्हें भारतीय टी20 टीम की कप्तानी मिली हैं.’

यह भी पढ़ें: कप्तानी छिनते ही गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, 24 गेंदों में ठोके 48 रन

टी20 कप्तानी पर क्या कहा?

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सूर्या ने कहा,’हमने मुंबई के लिए साथ में काफी क्रिकेट खेला है. मेरे लिए सबसे खास बात यह है कि लगातकर मुंबई के तीन कप्तान भारतीय टी20 टीम की कप्तानी कर रहे हैं. मुझे लगता है कि यह बहुत गर्व का क्षण हैं और सभी को इसका जश्न मनाना चाहिए.’

टी20 टीम में नहीं मिली जगह

गौरतलब है कि सूर्यकुमार यादव लंबे समय से भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद उन्हें भारत का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया था. खास बात यह है कि उनकी कप्तानी में भारत एक भी सीरीज नहीं हारा है. लेकिन अब बीसीसीआई ने न सिर्फ उन्हें कप्तानी से हटाया है बल्कि टीम से भी उनकी छुट्टी कर दी है.

ज़रूर पढ़ें