कप्तानी छिनते ही गरजा सूर्यकुमार यादव का बल्ला, 24 गेंदों में ठोके 48 रन
सूर्यकुमार यादव
Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने बल्ले से करारा जवाब दिया है. मुंबई टी20 लीग 2026 के 12वें मुकाबले में ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के ओर से खेलते हुए सूर्या ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 24 गेंदों पर 48 रन की तूफानी पारी खेली.
सूर्या ने 24 गेंदों में ठोके 48 रन
दरअसल टी20 मुंबई लीग 2026 का 12वां मुकाबला सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट और श्रेयस अय्यर की मुंबई फाल्कंस के बीच खेला गया. इस मैच में सूर्या ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए एक बार फिर साबित कर दिया कि उनका टी20 किंग वाला अंदाज आज भी बरकरार है. इस मैच में सूर्या ने आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और सिर्फ 24 गेंदों में 200.00 के स्ट्राइक रेट से 48 रन कूट डाले. सूर्या की इस तूफानी पारी में 3 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. मुंबई फाल्कंस के गेंदबाज स्काई के सामने बेबस नजर आए.
𝐒𝐊𝐘-𝐅𝐈 𝐀𝐂𝐓𝐈𝐎𝐍 🤯
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 6, 2026
A 24-ball 48 packed with flair, innovation, & pure box-office entertainment! 🍿#SuryakumarYadav | Watch #T20Mumbai on Star Sports & JioHotstar! pic.twitter.com/BII0UOGm8J
यह भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव से छिनी कप्तानी, टीम इंडिया से भी कटा पत्ता, जानें क्या बोले अजीत अगरकर
टी20 कप्तानी से हटाए गए सूर्या
हाल ही में बीसीसीआई ने भारतीय टी20 टीम में बदलाव करते हुए सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटा दिया है. बोर्ड ने उनके जगह श्रेयस अय्यर को नया कप्तान नियुक्त किया है. इसके अलावा सूर्या को टी20 टीम से भी बाहर कर दिया गया है. कप्तानी से हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद सूर्या ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं को करारा जवाब दिया है.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
मैच की बात करे तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 147 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई फाल्कंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. लेकिन फिर नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे श्रेयस अय्यर ने 61 रन की कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.