TMC का ‘पुष्पा’ जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, बंगाल STF ने दबोचा, किस मामले में हुआ एक्शन?
टीएसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार
STF Caught From Nepal Border: पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और टीएमसी नेता जहांगीर खान नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार हो गए हैं. जहांगीर पर जबरन वसूली, धमकी देने, राजनीतिक हिंसा और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने से जुड़े सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं. आपराधिक मामले दर्ज होने के बाद से जहांगीर खान लगातार फरार चल रहे थे. लेकिन आज सोमवार को बंगाल एसटीएफ ने नेपाल सीमा के पास दबोच लिया.
जानकारी के अनुसार, एसटीएफ को सूचना मिली थी कि जहांगीर खान अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की फिराक में है. एसटीएफ ने सूचना मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी. अंततः जहांगीर नेपाल बॉर्डर से पकड़े गए. जांच एजेंसियों ने जहांगीर की गिरफ्तारी के बाद यह पता लगाने में जुटी हैं कि फरारी के दौरान वह कहां छिपा रहा और किस-किस का संरक्षण मिला.
जहांगीर तक कैसे पहुंची STF
जांच एजेंसियों के अनुसार, जहांगीर खान देश छोड़ने की फिराक में था लेकिन उससे पहले ही दबोच लिया गया. इसके आगे की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है. बंगाल पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जहांगीर खान की गिरफ्तारी को लेकर कुछ ही समय में जानकारी शेयर करेगी. जानकारी के अनुसार, एसटीएफ ने जहांगीर को पकड़ने के लिए उसके एक साथ के फोन को सर्विलांस में रखा और ट्रैक करते हुए जहांगीर खान तक पहुंच गई.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक, बंगाल में नहीं थम रही बगावत! ममता की जल्दबाजी ने बढ़ाए सियासी सवाल
विधानसभा चुनाव से 2 दिन पहले छोड़ा चुनावी मैदान
बता दें, हाल ही में बंगाल विधानसभा चुनाव हुआ. जहां फाल्टा सीट पर मतदान के दौरान चुनाव आयोग को गड़बड़ी की शिकायतें मिली थी. चुनाव आयोग ने शिकायत मिलने के बाद फाल्टा सीट पर दोबारा मतदान कराने का निर्णय लिया और चुनाव कराए गए. लेकिन टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया. जिसके बाद भाजपा प्रत्याशी को एकतरफा जीत मिली.