बिहार में JDU सांसद के कार्यालय पर चोरी, बॉडीगार्ड की पिस्टल समेत कई सामान किए पार
जेडीयू सांसद के घर चोरों का धावा
Bodyguard Pistol Stolen Bhagalpur: बिहार के भागलपुर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सुरक्षाकर्मियों तक को नहीं छोड़ा. उनकी पिस्टल भी चुरा ले गए. यह घटना है कि जेडीयू सांसद अजय मंडल के कार्यालय की, जहां चोरों ने कम्प्यूटर, सीटीटीवी समेत अन्य कई सामान पार कर दिए. सबसे हैरान कर देने वाली बात यह रही है कि सुरक्षाकर्मी की पिस्टल पर भी हाथ साफ कर दिया. इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
यह मामला भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र का है, जहां सांसद अजय मंडल के कार्यालय में चोरी हो गई. उन्होंने बताया कि रविवार होने की वजह से जब कार्यालय बंद था, तो इसी दौरान चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया. सोमवार की सुबह जब कार्यालय पहुंचे, तो देखा कि ताला टूटा पड़ा है और अंदर से कई जरूरी सामान गायब हैं. इतना ही नहीं बॉडीगार्ड की पिस्टल भी पार कर दिए.
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
यह देखते ही सांसद ने तुरंत तिलकामांझी पुलिस को सूचना दी और रिपोर्ट दर्ज कराई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी है. लेकिन सांसद के कार्यालय में चोरी की घटना ने कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः खान सर को पटना जिला कोर्ट से बड़ी राहत! फायरिंग केस में गिरफ्तारी पर लगी रोक
बॉडीगार्ड की पिस्टल भी चुरा ले गए चोर
अजय कुमार मंडल जेडीयू से सांसद हैं. जो भागलपुर दौरे के पर इसी कार्यालय में रहते हैं. लेकिन जब शहर के बाहर हों तो यह बंद रहता है. इसी बीच रविवार होने की वजह से एक दिन कार्यालय नहीं खुला, तो चोरों ने धावा बोल दिया और कई सामान पार कर दिए. जिसमें बॉडीगार्ड की पिस्टल भी शामिल है. फिलहाल, इस मामले की खूब चर्चा हो रही है. लोगों का कहना है कि जब चोर सांसद का ही घर नहीं छोड़ रहे हैं, तो आम आदमी का क्या होगा?