विधायकों को लेकर बेंगलुरू जाने वाला विमान एयरपोर्ट पर 2 घंटे खड़ा रहा, कांग्रेस बोली- जानबूझकर रोकने की कोशिश की

कांग्रेस का आरोप है कि जानबूझकर एयरपोर्ट पर विमान को खड़ा रखा गया. जिससे कि विधायकों को शिफ्ट ना किया जा सके. हालांकि अभी तक विमान के डिले होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.
The plane carrying Congress MLAs remained at the airport for an hour.

कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरू ले जाने वाला विमान एक घंटे तक एयरपोर्ट पर खड़ा रहा.

MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के डर के बीच कांग्रेस अपने विधायकों को बेंगलुरू शिफ्ट कर रही है. लेकिन जिस विमान में कांग्रेस विधायकों को बेंगलुरू भेजा गया है, वो उड़ान से पहले एयरपोर्ट पर दो घंटे तक खड़ा रहा. कांग्रेस का आरोप है कि जानबूझकर एयरपोर्ट पर विमान को खड़ा रखा गया. जिससे कि विधायकों को शिफ्ट ना किया जा सके. बताया जा रहा है कि ओवर हीटिंग के कारण प्लेन डिले हुआ है.

38 विधायक होंगे रवाना

बताया जा रहा है कि कांग्रेस के 38 विधायक टर्मिनल के अंदर दाखिल हुए हैं. थोड़ी देर में ये सभी विधायक विमान में बैठकर बेंगलुरू के लिए उड़ान भरेंगे. जानकारी के मुताबिक बचे हुए बाकी विधायकों को आज रात दूसरे विमान से रवाना किया जाएगा.

विधायकों को रोककर BJP खरीद-फरोख्त करना चाहती है

कांग्रेस का आरोप है कि प्लेन डिले करने के पीछे भाजपा की साजिश है. भाजपा को पता है कि उसके पास राज्यसभा की तीसरी सीट जीतने के लिए पर्याप्त विधायक नहीं हैं. 10 विधायक कम होने के बावजूद भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतारा है. अब भाजपा कांग्रेस के विधायकों को तोड़कर खरीद-फरोख्त में जुटी हुई है. हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से ओवर हीटिंग के कारण प्लेन डिले होने की वजह बताई है.

विधायकों की बाड़ाबंदी करने में जुटी कांग्रेस

कांग्रेस को डर को है कि तीसरी सीट पर जीत के लिए पर्याप्त संख्या बल ना होने के कारण भाजपा क्रॉस वोटिंग करवा सकती है. कांग्रेस का आरोप है कि विधायकों को अपने पाले में लाने के लिए भाजपा 5 से 10 करोड़ रुपये ऑफर कर रही है.

बता दें राज्यसभा सीट पर चुनाव में वोटिंग से पहले भारत आदिवासी पार्टी के एकमात्र विधायक कमलेश डोडियार के दोनों मोबाइल भी बंद हो गए हैं और उनका कोई भी पता नहीं चल रहा है. हालांकि मंगलवार को उन्होंने फेसबुक पोस्ट की है, इसमें  डोडियार ने बताया है कि वो 18 जून को बताएंगे कि किसको वोट दिया है.

ये भी पढे़ं: MP News: ’18 जून को बताऊंगा, वोट किसको दिया’, लापता होने की खबर के बीच BAAP विधायक कमलेश्वर डोडियार का बयान

ज़रूर पढ़ें