IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानें ECB ने क्यों लिया यह फैसला

IND vs ENG: भारतीय टीम को जुलाई में इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां दोनों टीमों के बीच 5मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैच का समय बदलने का बड़ा फैसला किया है.
IND vs ENG

भारत बनाम इंग्लैंड

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम को जून-जुलाई में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जाना है, जहां उसे दोनों टीमों के खिलाफ कुल सात मैचों की टी20 सीरीज खेलनी हैं. इस दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान भी हो चुका है. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैच का समय बदलने का बड़ा फैसला किया है.

ECB ने बदली टी20 मैचों की टाइमिंग

दरअसल हाल ही में इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पांच मैचों की टी20 सीरीज की टाइमिंग बदलने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सीरीज के 3 डे-नाइट मैच अब निर्धारित समय से एक घंटे पहले शुरू होंगे. बोर्ड ने यह फैसला टीवी पर ज्यादा व्यूअरशिप हासिल करने को लेकर लिया है.

यह भी पढ़ें: IND vs AFG: ODI सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली गुड न्यूज, रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस टेस्ट

कितने बजे शुरू होगा मैच?

ईएसपीएन-क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले 5टी20 मैचों में से 3 मैच डे-नाइट होंगे. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पिछले साल ही इस टी20 सीरीज का कार्यक्रम घोषित कर दिया था. उस समय डे-नाइट मैच की टाइमिंग भारतीय समयानुसार रात 11 बजे तय किया गया था. लेकिन अब सीरीज शुरू होने से कुछ दिन पहले ही ECB ने इसे बदलने का फैसला किया है. अब ये तीनों डे-नाइट मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से शुरू होंगे.

ECB ने क्यों लिया यह फैसला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह फैसला सीरीज के ब्रॉडकास्टर से चर्चा के बाद लिया है. भारतीय टीम के मैच को देखने वाले दर्शकों की संख्या किसी भी अन्य देश से ज्यादा होती है. ऐसे में ब्रॉडकास्टर की भी यही कोशिश रहती है कि वह ज्यादा से ज्यादा व्यूअरशिप हासिल कर सके. इसका सीधा फायदा ब्रॉडकास्टर को ज्यादा कमाई के रूप में होता है, जिसका फायदा बोर्ड को भी मिलता है.

ज़रूर पढ़ें