सरगुजा में नहीं थम रहा हाथियों का आतंक! 36 घंटे के भीतर 4 लोगों को कुचला, पत्नी-पत्नी की मौत

Surguja: छ्त्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में इन दिनों हाथियों ने उपद्रव मचा रखा है. यहां पर हाथियों ने बुजुर्ग पति-पत्नी को कुचलकर मार डाला. ऐसी ही एक घटना रविवार को सामने आई थी.
CG News

हाथियों का आतंक

Surguja: छ्त्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में इन दिनों हाथियों ने उपद्रव मचा रखा है. संभाग के कई इलाकों में हाथियों के आतंक से आम आदमी परेशान है. ताजा मामला बलरामपुर जिले के राजपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंदीकला का है. यहां पर हाथियो ने बुजुर्ग पति-पत्नी को कुचलकर मार डाला. इससे पहले रविवार रात को कोरिया जिले में सडक़ निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को लोनर हाथी ने कुचलकर मार (Elephants killed 4 people) डाला था.

36 घंटे के भीतर दूसरी घटना

इस घटना को अभी 36 घंटे भी नहीं बीते है कि हाथियों दो और लोगों को अपना शिकार बनाया है. हाथियों द्वारा हमला किए जाने से दोनों ही इलाके में दहशत का आलम है। दरअसल राजपुर वन परिक्षेत्र के कुंदीकला गांव के नजदीक जंगल में मंगलवार की अलसुबह सुबह हाथी के हमले में पति-पत्नी की मौत हो गई.

जंगल की तरफ गए थे पति-पत्नी

जानकारी के मुताबिक दोनों घने जंगलों में शौच करने गए हुए थे. बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्राधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि 8 जून की शाम 7 बजे 5 हाथियों का दल सूरजपुर वनमण्डल से कल्याणपुर की ओर होते हुए वन परिक्षेत्र राजपुर के अखोरा, जवाखांड में विचरण कर कुन्दी की ओर आया था.

एक हाथी अपने दल से अलग हो गया था

इसी दल में से एक हाथी ने अलग होकर कुंदीकला बांधपारा निवासी 65 वर्षीय जूठन राम पिता नान साय तथा उसकी पत्नी 56 वर्षीय सुंदरी बाई को अपने पैरो तले कुचल दिया. हाथी के इस हमले में दोनों पति-पत्नी की मौत हो गई. बताया ये भी जा रहा है कि दोनो जब शौच करने जंगल की तरफ जा रहे थे तब उनके पोते ने उन्हें वहां जाने से मना किया था लेकिन वह नहीं माने और हाथी का शिकार बन गए.

वन विभाग की चेतावनी

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस की टीम एवं वन विभाग के एसडीओ रविशंकर श्रीवास्तव, रेंजर अजय वर्मा, डिप्टी रेंजर मालती मांझी सहित अन्य मौके पर पहुंचे और शवों का पीएम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया. वन कर्मचारी एवं हाथी मित्रदल के 5 सदस्य क्षेत्र लगातार हाथियों की निगरानी कर रहे हैं साथ ही पास के गांव वालों को जंगल की ओर न जाने का सुझाव भी दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- CG: मनेन्द्रगढ़ में हाथी का आतंक, खाना खाने के बाद आराम कर रहे मजदूरों को कुचला, दो की मौत

ज़रूर पढ़ें