CG: मनेन्द्रगढ़ में हाथी का आतंक, खाना खाने के बाद आराम कर रहे मजदूरों को कुचला, दो की मौत

मनेन्द्रगढ़ में गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पर बेकाबू हुए दो हाथी के हमले से दो मजदूरों की मौत हो गई.
manendragarh

गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व

मनेन्द्रगढ़ में गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां पर बेकाबू हुए दो हाथी के हमले से दो मजदूरों की मौत हो गई. दरअसल देवसील गांव की आगे बस्ती में सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी के पास काम कर रहे युवकों पर हाथी पर देर रात हाथी ने हमला कर दिया. इस हमले में गौरव उम्र 22 साल की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि अमर सिहं उम्र 35 साल गंभीर रूप से घायल हो गया.

आनन-फानन में अमर सिंह को अस्पताल ले जाया गया लेकिन सोनहत हॉस्पिटल ले जाते समय ही अमर सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक युवक सड़क निर्माण के दौरान मजदूर खाने खाने के बाद वहीं पर आराम कर रहे थे. इसी दौरान देर रात अचानक हाथी वहां पर पहुंच गया और लेटे हुए श्रमिकों पर हमला कर दिया.

सूचना मिलते ही पहुंचे टाइगर रिजर्व के कर्मचारी

जैसे ही इस घटना की सूचना गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के कर्मचारी मौके पर पहुंचे. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. ऐसा पहली बार नहीं है कि जब इस इलाके से हाथी के कुचलने से लोगों की मौत की खबर सामने आई है. इससे पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं.

पहले भी सामने आ चुके है इस तरह के मामले

कुछ महीनों पहले मनेंद्रगढ़ वन मंडल के केल्हारी वन परिक्षेत्र में 12 हाथियों का दल विचरण कर रहा है. जिसमें एक शावक भी शामिल है. बीती रात इस दल ने ग्राम पंचायत कछौड़ में जमकर उत्पात मचाया और एक ग्रामीण की जान ले ली. मृतक की पहचान धीरज लाल के रूप में हुई है, जो कछौड़ का रहने वाला था. इस घटना में हाथी ने युवक को घसीटकर मार डाला था.

ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए गुड न्यूज, बिलासपुर में 120 करोड़ का एजुकेशन हब, CGPSC से NEET तक तैयारी होगी आसान

ज़रूर पढ़ें