दुर्ग में तेज रफ्तार का कहर, ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, बाइक में लगी आग

CG News: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
CG News

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

CG News: दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग-राजनांदगांव बाईपास स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-53 (NH-53) पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

दुर्ग सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि मृतक युवक आर.के. चक्रधारी धमतरी जिले के किकिरमेटा गांव का निवासी था. वह अपनी मां को डीपीएस स्कूल के पास छोड़ने आया था. मां को छोड़कर वापस लौटते समय आरोग्य हॉस्पिटल के पास उसकी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क पर गिर गई और दुर्घटना के दौरान पेट्रोल टंकी फटने से उसमें आग लग गई. कुछ ही मिनटों में पूरी मोटरसाइकिल आग की लपटों में घिर गई. सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि युवक बाइक क्रमांक CG 07 CV 3947 पर अकेला सवार था.

हादसा इतना भयावह था कि उसे संभलने का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मोहन नगर थाना पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चरी भेज दिया है.

ट्रेलर चालक फरार

हादसे के बाद ट्रेलर क्रमांक JH 05 DS 0514 का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. मामले की जांच जारी है. इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है.

ज़रूर पढ़ें