पाकिस्तान पर कहर बनकर टूटी दीप्ति शर्मा, 5 विकेट लेकर रचा बड़ा इतिहास
दीप्ति शर्मा (सोर्स-BCCI Women)
Deepti Sharma: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान को 64 रन से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत कर ली है. इस मैच में टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. टूर्नामेंट के इस रोमांचक मुकाबले में दीप्ति ने अपनी घातक गेंदबाजी से पाकिस्तान के बल्लेबाजों को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया और पांच विकेट लेकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास
इस मैच में दीप्ति शर्मा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में घातक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 10 रन दिए और 5 विकेट झटके. महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की ओर से किसी मैच में ये सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन रहा. इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान की गुल फिरोजा, आयशाजफर, आलिया रियाज, नाशरा संधू और तस्मिया रुबाब को अपना शिकार बनाया. स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने रेणुका सिंह ठाकुर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें, 2023 के संस्करण में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 15 रन देकर 5 विकेट लिए थे.
A historic fifer for a historic milestone! 🫡
— BCCI Women (@BCCIWomen) June 14, 2026
Deepti Sharma, take a bow 👏💙
Scorecard ▶️ https://t.co/1tfRc3jcrX#TeamIndia | #WomenInBlue | #T20WorldCup | @Deepti_Sharma06 pic.twitter.com/i606UJ3qPI
यह भी पढ़ें: IND W vs PAK W: स्मृति मंधाना ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की लगाई क्लास, तूफानी अर्धशतक जड़कर रचा इतिहास
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बनी गेंदबाज
पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट लेने के साथ ही 28 वर्षीय दीप्ति शर्मा महिला टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं. उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया हैं, जो अब तक टी20 इंटरनेशनल में 165 विकेट ले चुकी हैं. पाकिस्तान के खिलाफ पंजा खोलने के बाद दीप्ति ने इस फॉर्मैट में अब तक कुल 166 विकेट ले लिए हैं.
ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनी दीप्ति
पाकिस्तान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने के बाद दीप्ति शर्मा टी20 क्रिकेट के इतिहास में दो बार 5 विकेट हॉल लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. उनसे पहले झूलन गोस्वामी, प्रियंका रॉय, रेणुका सिंह टी20 क्रिकेट में पांच विकेट हॉल ले चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई भी भारतीय गेंदबाज दो बार यह कारनामा नहीं कर पाया था.