घर में हर जगह लगाए CCTV, हर हरकत पर नजर…पति से परेशान विशाखा तिलकर ने शादी के 48 दिन बाद किया सुसाइड

Vishakha Tilkar Suicide Case: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में शादी के महज 48 दिन बाद 26 साल विशाखा तिलकर ने आत्महत्या कर ली. उसकी शादी 30 अप्रैल को ही हुई थी.
विशाखा तिलकर

विशाखा तिलकर

Visakha Suicide After Marital Harassment: देश में आजकल शादियां टूटना और शादी के कुछ महीनों बाद ही आपसी कलह होना आम बात सी हो गई है. आम बात इसलिए क्योंकि हर दिन इस तरह के मामले देशभर में दर्ज कराए जाते हैं, जिनमें आरोप लगाया जाता है कि पति या फिर पत्नी उनको परेशान कर रहे हैं. ताजा मामला महाराष्ट्र के ठाणे के अंबरनाथ से सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर द‍िया है.

अंबरनाथ विशाखा तिलकर की 48 दिन पहले ही डॉक्टर नितिन तिलकर से 30 अप्रैल को उसकी अरेंज मैरिज हुई थी. लेकिन यह शादी 50 दिन भी नहीं चल सकी. इसकी वजह विशाखा का सुसाइड है. सुसाइड करने के पीछे की वजह पति का परेशान करना और हर समय उस पर नजर रखना था.

पुलिस ने नितिन, उसकी मां छाया और भाई को गिरफ्तार किया है। तीनों पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है.

हर समय रखता था पत्नी पर नजर

विशाखा के परिवार ने आरोप लगाया कि नितिन उस पर शक किया करता था. यही वजह है कि पत्नी दिनभर क्या करती है और किससे बात करती है? इस पर नजर रखने के लिए डॉक्टर पति ने घर में सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे. हद तो तब हो गई जब पत्नी ने अपने पड़ोसियों से नॉर्मल बातचीत की. यह डॉक्टर को पसंद नहीं आया और उसने विशाखा की बेरहमी से पिटाई कर दी. ससुराल वालों से तंग आकर 26 साल की विशाखा तिलकर ने आत्महत्या कर ली.

आत्महत्या से पहले विशाखा ने अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में अपनी मां को बताया था. माता-पिता उसे मायके लाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी उन्हें उसके द्वारा फांसी लगाने की खबर मिली.

50 ग्राम सोने की कर रहे थे ड‍िमांड

विशाखा और नितिन की शादी दहेज मुक्त हुई थी. मतलब यह कि समाज को दिखाने के लिए इस तरह पूरी शादी की गई और बताया गया कि लड़के वालों ने किसी भी तरह का कोई दहेज नहीं लिया है. हालांकि विशाखा ने बताया कि जैसे ही वह पति के घर पहुंची थी. उसे 50 ग्राम सोना लाने के लिए परेशान किया जा रहा था. ऐसा न करने पर उसके साथ कई बार मारपीट भी की गई.यही वजह है कि इससे तंग आकर उसने सुसाइड कर लिया.

ये भी पढ़ें:टूट नहीं रोक पाए उद्धव? दिल्‍ली में संसदीय दल की बैठक में पहुंचे सिर्फ 3 सांसद

ज़रूर पढ़ें