IND vs AFG: चेन्नई वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, साढ़े 4 महीने बाद इस धाकड़ गेंदबाज की टीम इंडिया में वापसी

Harshit Rana Returns in Squad:भारत और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज हर्षित राणा की वापसी का ऐलान किया है. आखिरी वनडे मैच के लिए बोर्ड ने उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया है.
Harshit Rana

हर्षित राणा (Photo- PTI)

Harshit Rana Returns in Squad: भारत और अफगानिस्तान के बीच इन दिनों तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. अब तक खेले गए दोनों मैचों में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन कर जीत दर्ज की. अब सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा. इस मैच से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा की वापसी का ऐलान कर दिया है.

हर्षित राणा की टीम इंडिया में वापसी

चेन्नई में होने वाले तीसरे वनडे मैच से पहले बीसीसीआई ने भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा को टीम में शामिल करने का ऐलान कर दिया है. तीन मैचों की जारी वनडे सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया फिलहाल 2-0 से आगे चल रही है. ऐसे में आखिरी वनडे मैच से पहले हर्षित राणा की वापसी से टीम और मजबूत हो गई है.

यह भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच कर की धवन की बराबरी

इंजरी के चलते हुए थे बाहर

24 वर्षीय भारतीय युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा करीब 4 महीने से क्रिकेट से दूर चल रहे थे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वह एक वॉर्म-अप मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. जिसके कारण उन्हें इतने महीनों तक मैदान से दूर रहना पड़े. चोट के कारण हर्षित आईपीएल 2026 से भी बाहर हो गए थे. हालांकि अब उन्होंने बेंगलुरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है. इसके बाद बोर्ड की सेलेक्शन कमेटी ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल करने का फैसला किया है.

BCCI सचिव ने जारी किया बयान

हाल ही में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने एक बयान जारी कर हर्षित राणा की टीम में वापसी की जानकारी दी है.उनके बयान में कहा गया कि मेंस सेलेक्शन कमेटी ने हर्षित राणा को तीसरे वनडे मैच के लिए टीम इंडिया की स्क्वाड में जोड़ा गया है. उन्होंने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैब पूरा कर लिया है और वह अब चेन्नई में टीम के साथ जुड़ गए हैं.

ज़रूर पढ़ें