1 लाख सरकारी नौकरियां, DA में 20% की बढ़ोतरी, बंगाल बजट में युवा, महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष फोकस, जानें किसे क्या मिला

West Bengal First BJP Government Budget: वित्त मंत्री स्वपन दास गुप्ता ने अपने बजट में पत्रकारों को भी शामिल किया है. यानी अब रिटायर्ड पत्रकारों को 5,000 रुपए महीने पेंशन दी जाएगी. जानें सुवेंदु सरकार के बजट में क्या-क्या?
Suvendu Adhikari

सीएम सुवेंदु अधिकारी

Youth Women Senior Benefits: पश्चिम बंगाल में सुवेंदु सरकार ने अपना पहला बजट 2026-27 पेश कर दिया है. सरकार ने इस बजट में हर वर्ग और समाज को साधने का प्रयास किया है. बंगाल सरकार का बजट वित्त मंत्री स्वपन दास गुप्ता ने पेश किया है. बजट पेश करने के दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा, सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए डीए में 20 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की जाएगी. इसके साथ ही प्रदेश में 1 लाख नई सरकारी नौकरी का ऐलान किया गया है. यहां जानें बजट में किसे क्या मिला?

बजट में क्या-क्या?

वित्त मंत्री स्वपन दास गुप्ता ने अपने बजट में पत्रकारों को भी शामिल किया है. यानी अब रिटायर्ड पत्रकारों को 5,000 रुपए महीने पेंशन दी जाएगी. बड़े पैमाने पर सरकारी भर्ती की तैयारी है. जिसमें 30 प्रतिशत पद सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा. सरकार का एआई पर भी विशेष फोकस है. जिसके तहत बंगाल में जल्द ही एआई इम्पैक्ट शुरू किया जाएगा. विधायक फंड को 1 करोड़ रुपए दिए जाएंगे.

झूठे मामले में जेल जाने वालों को मिलेगा भत्ता

बंगाल सरकार 1 लाख सरकारी नौकरियों में 20 हजार पुलिस कर्मियों, 50 हजार से अधिक शिक्षक, प्रोफेसर और गैर शिक्षण कर्मचारिओं की भर्ती करेगी. वहीं 1,000 पद अन्य विभागों में भरा जाएगा. सरकारी कर्मचारियों को 20 प्रतिशत डीए दिया जाएगा. इस बजट में जो सबसे खास चीज है. वह है झूठे मामलों में जेल भेजे गए लोगों के लिए विशेष भत्ते की व्यवस्था. सरकार ऐसे लोगों को चुनकर भत्ता देगी.

ये भी पढ़ेंः महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुत‍ि का दबदबा, उद्धव और पवार का हुआ पत्ता साफ

गर्भवती महिलाओं को मिलेंगे एकमुश्त 21,000 रुपए

इसके अलावा गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी एकमुश्त 21,000 रुपए दिए जाएंगे. ग्रीन पुलिस, सिविक वॉलंटियर, NDRF समेत अन्य सुरक्षाकर्मियों के मानदेय में 2,000 रुपए की बढ़ोत्तरी की जाएगी.

TMC सांसद सॉगत राय ने पश्चिम बंगाल बजट पर कहा, “सरकार ने शपथ लेने के एक महीने के अंदर यह बजट पेश किया, हमें देखना है कि इसका राज्य की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होता है लेकिन यह बजट कोई नई दिशा नहीं दिखाता है. जो मुख्य बात थी कि वे केंद्र के जितना DA देंगे, DA में सिर्फ 20% की बढ़ोतरी हुई. अभी भी केंद्र के साथ 22% का फर्क है. उन्होंने अपनी बात पूरी नहीं की”

ज़रूर पढ़ें