महाराष्ट्र MLC चुनाव में महायुत‍ि का दबदबा, उद्धव और पवार का हुआ पत्ता साफ  

Maharashtra MLC Election Result: महाराष्ट्र में हुए विधान परिषद के चुनावों में महायुति का दबदबा देखने को मिला है. जबकि शिवसेना के उम्मीदवार को नासिक में हार का सामना करना पड़ा है.
महायुत‍ि ने जीती सभी सीटें

महायुत‍ि ने जीती सभी सीटें

Maharashtra MLC Election Result: महाराष्ट्र में हुए विधान परिषद के चुनावों में महायुति का दबदबा देखने को मिला है. खासतौर पर इसमें बीजेपी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है. वहीं दूसरी तरफ उद्धव ठाकरे और शरद पवार का पत्ता साफ हो चुका है क्योंकि दोनों ही गुट का खाता भी नहीं खुल पाया है. 17 एमएलसी सीटों पर हुए चुनाव में 16 सीटें बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी जीतने में सफल रही है. इसके अलावा एक सीट पर भी बीजेपी के बागी ने ही चुनाव जीता है.

विधान परिषद (एमएलसी) की कुल 17 सीटों में से 6 सीटों पर उम्मीदवारों पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं जबकि बाकी 11 सीटों पर नतीजे सोमवार को आए हैं. जिनमें उद्धव और शरद पवार गुट को बड़ा झटका लगा है.

नास‍िक में लगा महायुत‍ि को झटका

महायुति को नासिक में झटका लगने की वजह उनका ही बागी है. ऐसा इसलिए क्योंकि नासिक की जीत के लिए महायुति गठबंधन ने पूरी ताकत लगा दी थी. लेकिन इसके बाद भी नासिक में बीजेपी के बागी गोकुल गीते ने महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार शिवसेना नेता नरेंद्र दराडे को हरा दिया. अब कहा ये भी जा रहा है कि आने वाले समय में गोकुल बीजेपी में वापस आ सकते हैं.  

महायुति ने विधान परिषद की सभी 17 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ा था, जिनमें नासिक सीट शिवसेना को दी गई थी. महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार के रूप में शिवसेना के नरेंद्र दराडे मैदान में थे. लेकिन यहां से बीजेपी के गोकुल गीते ने बागी तेवर अपनाते हुए निर्दलीय ताल ठोका था. नरेंद्र दराडे ने हार के बाद कहा कि इस बारे में अब क्या ही कहा जा सकता है.  

कौन से उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए ?

शिवसेना से रवींद्र फाटक (ठाणे) और दुष्यंत चतुर्वेदी (यवतमाल), एनसीपी से अनिकेत तटकरे (रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग) और विक्रम काकड़े (पुणे), और बीजेपी से अरुण लखानी (वर्धा-चंद्रपुर-गढ़चिरौली) और प्राजक्त तनपुरे (अहिल्यानगर) निर्विरोध चुने गए हैं.

सुहास शिरसाट (छत्रपति संभाजीनगर-जालना), अविनाश ब्राह्मणकर (भंडारा-गोंदिया), दर्शील कदम (सांगली-सतारा), राजेंद्र राउत (सोलापुर), बसवराज पाटील (धाराशिव-लातूर-बीड), राजीव पोतदार (नागपुर), नंदकिशोर महाजन (जलगांव), प्रवीण पोटे (अमरावती) और अमर राजुरकर (नांदेड़) ने चुनाव जीता है. जबकि परभणी-हिंगोली सीट से शिवसेना के सईद खान जीते हैं. 

ये भी पढ़ें:1 लाख सरकारी नौकरियां, DA में 20% की बढ़ोतरी, बंगाल बजट में युवा, महिलाओं और बुजुर्गों पर विशेष फोकस, जानें किसे क्या मिला

ज़रूर पढ़ें