Train Cancelled: यात्री ध्यान दें! 23 से 27 जून तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें, कई ट्रेनों का रूट बदला, देखें लिस्ट
ट्रेन
Train cancellations June Route Diversion 23-27: जब रेलवे किसी जरूरी वजह से ट्रेनें रद्द करता है, तो इसकी खबर न होने पर यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है. वे अपना सामान लेकर स्टेशन पहुंच जाते हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता है. हालांकि, रेलवे बिना किसी बड़ी और जरूरी वजह के ट्रेनों को रद्द या उनके रास्ते में बदलाव नहीं करता है.
अगर आप भी अगले कुछ दिनों में ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है. पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल में रेल व्यवस्था को बेहतर बनाने का काम चल रहा है. यहां छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रूट पर तीसरी रेल लाइन बिछाने के लिए 23 जून से 27 जून तक काम चलेगा. इस वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बदले हुए रास्ते से चलाया जाएगा.
दूसरे रूट से चलेंगी ये ट्रेनें
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई जरूरी ट्रेनों को दूसरे रूट से चलाने का निर्णय लिया है.
- झारखंड एक्सप्रेस
- रांची-नई दिल्ली गरीब रथ एक्सप्रेस
- विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस
- टाटनगरज-जम्मूतवी एक्सप्रेस
- शक्तिपुंज एक्सप्रेस
- विशाखापत्तनम-बनारस एक्सप्रेस
- धनबाद-भोपाल एक्सप्रस
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे के अनुसार, इस काम की वजह से अलग-अलग दिनों में चलने वाली 14 पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है.
- वाराणसी-बरकाकाना मेमू
- बारवाडीह-चुनार
- गोमो-बरवाडीह
- बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन
- बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन शामिल हैं.
इस स्टेशन पर नहीं रुकेगी ट्रेन
23 से 27 जून के बीच कुछ प्रमुख ट्रेनें बरवाडीह स्टेशन पर नहीं रुकेंगी. इन ट्रेनों के नाम हैं-
- पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस
- रांची-चोपन एक्सप्रेस
- बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस
- संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस
इसके साथ ही ध्यान दें कि इसी दौरान (23 से 27 जून तक) रांची-सासाराम एक्सप्रेस और सासाराम-रांची एक्सप्रेस का आवागमन भी पूरी तरह बंद रहेगा.
यात्रा से पहले ये काम करें
रेलवे ने यात्रियों से कहा है कि यदि वे इन तारीखों के बीच सफर करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन का समय और स्टेटस जरूर जांच लें. इससे आपको स्टेशन पहुंचने पर किसी तरह की परेशानी या असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा. अपनी ट्रेन की सही और ताजा जानकारी पाने के लिए आप सीधे रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं.