बिना गारंटी 1 लाख रुपए का लोन दे रही सरकार, जानें कैसे उठाएं लाभ

PM Vishwakarma Yojana: इस योजना में पहले किस्त में 1 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. इसे 18 महीने में चुकाना होता है. इसके बाद कारोबार बढ़ाने के लिए दूसरे किस्त में 2 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है, जिसे 30 महीने में चुकाना होता है. लोन पर ब्याज में राहत भी दी जाती है.
PM Vishwakarma Yojana

बिना गारंटी सरकार दे रही लोन

PM Vishwakarma Yojana: अगर आपके पास कोई Skill है और पैसों की कमी के कारण आप अपना कारोबार शुरू नहीं कर पा रहे हैं, तो सरकार की एक योजना आपके लिए मददगार हो सकती है. इस योजना के तहत पात्र कारीगरों और शिल्पकारों को बिना गारंटी 3 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. इसके साथ ट्रेनिंग और स्टाइपेंड का लाभ भी मिलता है.

18 तरह के काम करने वालों को मिलता है लाभ

पीएम विश्वकर्मा योजना में 18 पारंपरिक व्यवसायों को शामिल किया गया है. इनमें बढ़ई, नाव बनाने वाले, लोहार, हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले, ताला बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, चमड़े का काम करने वाले, राजमिस्त्री, टोकरी और चटाई बनाने वाले, गुड़िया और खिलौना बनाने वाले, नाई, माला बनाने वाले, धोबी, दर्जी और मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले कारीगर शामिल हैं.

दो किस्तों में मिलता है 3 लाख रुपये तक का लोन

इस योजना में पहले किस्त में 1 लाख रुपये तक का लोन दिया जाता है. इसे 18 महीने में चुकाना होता है. इसके बाद कारोबार बढ़ाने के लिए दूसरे किस्त में 2 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है, जिसे 30 महीने में चुकाना होता है. लोन पर ब्याज में राहत भी दी जाती है.

ट्रेनिंग के साथ मिलता है स्टाइपेंड

इस ट्रेनिंग की सबसे अच्छी बात यह है कि सीखने के समय लाभार्थियों को हर दिन 500 रुपये का स्टाइपेंड भी मिलता है. यह पैसा सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया जाता है, ताकि ट्रेनिंग के दिनों में उनका दैनिक खर्च आसानी से चल सके.

ये भी पढ़ें-पीएम किसान की 24वीं किस्त में बढ़ेगी राशि? 6,000 की जगह 10,000 रुपये मिलेगी रकम, जानें सच्चाई

कैसे करें आवेदन?

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए 18 से 50 वर्ष की आयु के लोग आवेदन कर सकते हैं.
  • अप्लाई करने के लिए आपको इसकी ऑफिशियल वेबसाइट pmvishwakarma.gov.in पर जाकर ‘अप्लाई’ के ऑप्शन को चुनना होगा.
  • यहां सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें, जिसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आ जाएगा.
  • इसके बाद इस आईडी-पासवर्ड से लॉग इन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां ध्यान से भरें, जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट कर दें.

ज़रूर पढ़ें