दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी अभिषेक पोरेल पर लड़की ने लगाए गंभीर आरोप, शिकायत दर्ज
अभिषेक पोरेल
Abhishek Porel: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल पर एक लड़की ने गंभीर आरोप लगाए हैं. लड़की ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. इस शिकायत में पोरेल पर शादी का झांसा देखर शारीरिक संबंधन बनाने, मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं.
अभिषेक पोरेल के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत
दरअसल विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के खिलाफ हुगली जिले के मगरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है. हालांकि इस क्रिकेटर ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. बता दें, महिला और उसकी मां ने बीते दिन मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है.
🚨 IPL Cricketer Abishek Porel Accused of Fraudulent Marriage Promise 🚨[Cric Subhayan]
— Cricket Central (@CricketCentrl) June 23, 2026
> Magra Police Station receives complaint against Bengal & Delhi Capitals wicketkeeper Abishek Porel.
> A woman alleges the Chandannagar resident cohabited with her under false marriage… pic.twitter.com/EEYr3EsiKc
अभिषेक पोरेल पर लगे गंभीर आरोप
शिकायत के मुताबिक, अभिषेक पोरेल इस लड़की के साथ पिछले तीन सालों से रिश्ते में थे. लड़की ने आरोप लगाए कि पिछले साल दोनों के बीच मतभेद शुरू हुए, जिसके बाद क्रिकेटर ने उनसे दूरी बनानी शुरू कर दी. इस लड़की का कहना है कि अभिषेक पोरेल ने उनसे शादी का वादा किया था, लेकिन अब वह अपनी बात से मुकर गए हैं और शादी करने से इनकार कर रहे हैं.
इस शिकायत में लड़की ने पोरेल पर यह भी आरोप लगाए गए हैं कि शादी का झांसा देकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए, साथ ही उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें धमकी भी दी गई. 23 वर्षीय अभिषेक शर्मा पर लगे ये गंभीर आरोप उनके लिए बड़ी मुसीबत साबित हो सकते हैं.
अभिषेक पोरेल क्रिकेट करियर
23 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल ने साल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था. पिछले चार सीजन से इस खिलाड़ी ने दिल्ली के लिए अब तक कुल 35 मैच खेले हैं, जिसमें 25.63 की औसत से उन्होंने 769 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले हैं. अभिषेक को अभी भारतीय सीनियर टीम के लिए डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है.